RBSE 12th Arts Result 2026: आर्ट्स में 97.54% पास प्रतिशत, यहां देखें rajeduboard.rajasthan.gov.in लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Mar 31, 2026, 10:43 IST

RBSE 12th Arts Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। इस साल का पास प्रतिशत 97.54 दर्ज किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आरबीएसई 12वीं के परिणामों से जुड़े हरेक लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ।

RBSE 12th Arts Result 2026
RBSE 12th Arts Result 2026

Check Rajasthan Board 12th Result

RBSE 12th Arts Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी। आरबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026 राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा घोषित। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

इस साल कक्षा 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया है। राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया को बताया कि 2026 के आरबीएसई इंटरमीडिएट के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। इस साल (2026) आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्‌र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था।

इस साल आर्ट्स में रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 591023 दर्ज किया गया है, जिसमें से 583201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। वहीं, लड़कों के पास प्रतिशत की बात करें तो 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा। 272970 में से 156818 लड़के और 310231 में से 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक किया था। यह परीक्षाएं राज्य के 139 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गईं। 

साल 2025 में RBSE 12वीं आर्ट्स के 2026 के टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। साल 2025 में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.78% था। अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने 99.60% अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया था।

पिछले शैक्षणिक सत्र में, आरबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 22 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07% के साथ उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 97.78% और साइंस में 94.43% दर्ज किया गया था। 

RBSE 12th Arts Result 2026 OUT:  हाइलाइट्स

इस साल राजस्थान कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक राज्य के 139 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। छात्र परिणामों से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

इवेंट्स

विवरण 

परीक्षा का नाम 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2026 

बोर्ड का नाम 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)

शैक्षणिक वर्ष 

2025-26

परीक्षा तिथियां 

12 फरवरी से 11 मार्च, 2026

परीक्षा मोड 

ऑफलाइन, पेन और पेपर मोड 

परीक्षा की अवधि 

3 घंटे 

कक्षा 12वीं के स्ट्रीम 

आर्ट्स 

परिणाम की तिथि और समय

घोषित

लॉग इन प्रमाण - पत्र 

रोल नंबर

जन्म तिथि 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Class 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।

  3. सबमिट करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

  4. RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 09:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News