Railway RRB Group D Exam Date 2025 OUT: नई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि जारी, देखें लेटेस्ट ऑफिशियल नोटिस PDF

Last Updated: Nov 18, 2025, 20:03 IST

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तिथियों से संबंधित अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में परीक्षा की नई घोषित तिथियां शामिल हैं। उम्मीदवार RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट इस लेख के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

RRB Group D Exam Date 2025 चेक करें!
RRB Group D Exam Date 2025 चेक करें!

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल 1) पदों के लिए RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी हैं। आधिकारिक घोषणा RRB भुवनेश्वर की वेबसाइट पर की गई है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण और अपडेट के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

71st BPSC Prelims Result 2025

Railway आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 पर लेटेस्ट आधिकारिक नोटिस

आरआरबी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित होगी। 

RRB Group D Exam Schedule 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए लगभग 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो अब परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी — कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

अधिसूचना जारी करने की तिथि

22 जनवरी 2025

ऑनलाइन आवेदन तिथियां

23 जनवरी से 1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

3 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक)

सुधार और संशोधन विंडो

4 से 13 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक)

आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025

23 सितंबर 2025

आरआरबी ग्रुप डी शहर सूचना 2025

परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025

परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025

27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इस स्लिप में उम्मीदवार के परीक्षा शहर, तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उल्लिखित होती है। उम्मीदवार इसे RRB की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link

RRB Group D CBT Exam Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों से प्रश्न पूछे जाएंगे। नकारात्मक अंकन भी होगा, अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। सामान्य उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

विषय (Subjects)

प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)

अवधि (Duration)

सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक घटनाएँ

20

90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)

तर्कशक्ति (Reasoning)

30

-

गणित (Mathematics)

25

-

सामान्य विज्ञान (General Science)

25

-

कुल (Total)

100

90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 18, 2025, 20:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News