RRB ग्रुप-’डी’ मॉक टेस्ट: रेलवे ग्रुप-‘डी’ भर्ती परीक्षा 2018 के लिए मॉक टेस्ट यहां उपलब्ध है। इस लेख में, आपको RRB ग्रुप-‘डी’ परीक्षा 2018 के लिए दो मॉक टेस्ट मिलेंगे। एक मॉक टेस्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और दूसरा जागरणजोश द्वारा प्रदान किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के रेलवे ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट को प्राप्त करने के लिए, आपको इस लेख के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
www.jagranjosh.com द्वारा RRB ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट 100 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है, जिन्हें RRB ग्रुप-’डी’ भर्ती परीक्षा 2018 में पूछे जाने की उम्मीद है। प्रत्येक प्रश्न का विस्तृत समाधान भी इस लेख में उपलब्ध है.
इस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए RRB ग्रुप- ‘डी’ मॉक टेस्ट्स दोनों का अभ्यास करें। उम्मीदवारों को RRB ग्रुप- ‘डी’ भर्ती परीक्षा 2018-19 के नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी जाती है।
जागरण जोश द्वारा दिया गया RRB ग्रुप-‘डी’ भर्ती परीक्षा हेतु मॉक टेस्ट निम्न हैं-
(महत्वपूर्ण: उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा में सभी वर्गों के प्रश्नों को किसी भी यादृच्छिक तरीके से पूछा जा सकता है और इस परीक्षा में कोई भी निश्चित पैटर्न नहीं है। यहां हमने अनुभाग-वार सरल प्रश्न प्रदान किए हैं)
RRB ग्रुप D मॉक टेस्ट 2018 (जागरण जोश द्वारा)
RRB ग्रुप D मॉक टेस्ट 2018: गणित
प्रश्न: 11 पुरुषों में से, 10 पुरुषों ने अपने भोजन के लिए रु० 35 (प्रत्येक व्यक्ति में ) खर्च किये. यदि 11वें व्यक्ति ने सभी नौ व्यक्तियों के औसत व्यय से 40 रु० अधिक खर्च किये हैं, तो, उन सभी द्वारा खर्च किया गया कुल धन कितना था?
(अ) रु० 492.50
(आ) रु० 497.50
(इ) रु० 429
(ई) रु० 498.50
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: मान लीजिये कि औसत व्यय= x रु० फिर,
11x = 10 × 35 + (x + 40) या 11x = x + 390 या 10x = 390 या x = 39;
कुल खर्च = 11*x = रु० (11 × 39) = रु० 429;
प्रश्न: 3600 रुपये पर किसी सामान को बेचने पर X और Y का लाभ प्रतिशत समान है परन्तु X अपना लाभ बिक्री मूल्य पर जबकि Y अपना लाभ लागत मूल्य पर कैलकुलेट करता हैं जोकि 20% हैं. दोनों के लाभ में अंतर की गणना कीजिये?
(अ) रुपये 28
(आ) रुपये 60
(इ) रुपये 16
(ई) रुपये 20
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: जब लाभ बिक्री मूल्य पर कैलकुलेट किया जाता है-
फिर लाभ = रु० 3600 का 20%= रु० 720
जब लाभ की लागत मूल्य पर गणना की जाति हैं = रु० x;
x+ x/ 5 = 3600; => x= 3000;
लाभ = रु० 600;
लाभ में अंतर = रु० 120;
प्रश्न: 1000 से 6000 के मध्य कितनी संख्याएं 275 से विभाजित की जा सकती हैं?
(अ) 16
(आ) 18
(इ) 14
(ई) 20
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: मान लीजिये कि 1000 से 6000 के बीच n संख्याएं 275 से विभाजित की जा सकती हैं.
1100, 1375, _____, 5775
पहला पद, a = 1100;
कॉमन डिफरेंस, d = 275;
अंतिम पद, Tn = 5775;
Tn = a + (n ‒ 1) d
5775 = 1100 + (n ‒ 1) 275
4675 = (n ‒ 1) 275
n ‒ 1 = 17
अत: n = 18.
प्रश्न: cos 40o /sin 50o को हल करें?
(अ) -1
(आ) 1
(इ) 2
(ई) 0
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: एक सीमित लम्बाई के तार को मोड़कर एक वर्ग, एक सम-त्रिभुज और एक वृत्त इस प्रकार बनाया जाता हैं कि उनका क्षेत्रफल समान रहता हैं. निम्नलिखित में से किस में से तार अधिकतम मात्रा में बच जाएगा?
(अ) त्रिभुज
(आ) वृत्त
(इ) वर्ग
(ई) सभी के लिए समान
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि किसी अंक का 40% किसी अन्य अंक के दो-तिहाई के बराबर हैं तो पहले और दूसरे अंक का अनुपात क्या होगा?
(अ) 4: 7
(आ) 5: 3
(इ) 1: 2
(ई) 8: 9
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि 5000 रु० पर y% प्रतिवर्ष के दर से 4 साल का साधारण ब्याज, 8000 रु० पर 10% प्रति वर्ष की ब्याज दर से 2 साल के साधारण ब्याज के बराबर हैं. तो y का मान क्या होगा?
(अ) 4%
(आ) 16%
(इ) 32%
(ई) 8%
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: किसी कार्य को तीन व्यक्तियों A, B और C द्वारा किया जाता हैं. A अकेला किसी उत्पाद को पूरा बनाने में 20 घंटे का समय लेता हैं जबकि B और C दोनों मिलकर उस उत्पाद को 8 घंटे में बना देते हैं. यदि सभी मिलकर कार्य करते हैं और 28 उत्पादों को पूरा करते हैं तो उन सबने कितने घंटे की बचत की हैं?
(अ) 160 घंटे
(आ) 128 घंटे
(इ) 120 घंटे
(ई) 154 घंटे
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: 1/A = 1/20 और 1/B + 1/C = 1/8 (दिया हैं)
1/A + 1/B + 1/C = 1/8 + 1/20 = 7/40;
यदि 40 घंटों में, वे मिलकर 7 उत्पादों को पूरा कर लेते हैं. अत: 28 उत्पादों को पूरा करने में उन्हें 160 घंटो का समय लगेगा.
प्रश्न: यदि x दूरी को किसी स्पीड से और इसकी आधी दूरी को दोगुने समय में तय किया जाता हैं. तो दोनों स्पीड में अनुपात की गणना कीजिये?
(अ) 2: 1
(आ) 4: 1
(इ) 3: 1
(ई) 1: 1
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि राहुल और सुमित की आयु का अनुपात क्रमश: 3:7 हैं और 5 साल के बाद उनकी आयु का अनुपात 1:2 हो जाएगा. तो उनकी आयु में अंतर की गणना कीजिये?
(अ) 2 साल
(आ) 8 साल
(इ) 20 साल
(ई) 12 साल
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: मान लीजिये कि राहुल और सुमित की आयु क्रमश: 3x और 7x हैं.
प्रश्न के अनुसार,
उनकी आयु में अंतर = 7x – 3x = 4x = 20 वर्ष.
प्रश्न: एक टंकी किसी खाली टैंक को 12 घंटों में भरती हैं और एक दूसरी टंकी 10 घंटों में उसे आधा खाली कर देती हैं. यदि दोनों टंकियों को एक साथ खोल दिया जाएँ तो खाली टैंक को इसकी क्षमता के अनुसार पूरा भरने में कितना समय लगेगा?
(अ) 30 घंटे
(आ) 20 घंटे
(इ) 15 घंटे
(ई) 12 घंटे
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: 1 घंटे में भरा गया टैंक-
अत: पूरा टैंक 15 घंटों में भर जायेगा.
प्रश्न: 402, 1115, 2541, 4680, ?
(अ) 6666
(आ) 7532
(इ) 7436
(ई) 7246
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: 402 + 713 =1115
1115 + (2 × 713) = 2541
2541 + (3 × 713) = 4680
4680 + (4 × 713) = 7532
प्रश्न: निम्न आकृति में b का मान ज्ञात कीजिये, यदि AB और CD दो सीधी रेखायें एक दूसरे को O बिंदु पर प्रतिच्छेद करती हैं. (दिया हैं - ∠AOP = 75°)
(अ) 22
(आ) 21
(इ) 35
(ई) 24
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: चूँकि OC और OD दोनों एक ही लाइन हैं.
अत:, ∠AOC + ∠AOP + ∠POD = 180°
⇒ 4b° + 75° + b° = 180°
⇒ 5b° + 75° = 180°
⇒ 5b° = 105°
⇒ b = 21°
प्रश्न: किसी धनराशि पर चक्रवृधि ब्याज से 6 साल में 10110 रुपये और 3 साल में 6740 रुपये प्राप्त होते हैं तो वह धनराशि क्या हैं?
ए) 4500 रुपये
बी) 4493 रुपये
सी) 4490 रुपये
डी) 4498 रुपये
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: माना कि वह धनराशि P रुपये हैं -
3 साल में, P(1 + r/100)3= 6740 ------ (1)
और 6 साल में, P(1 + r/100)6= 10110------ (2)
दोनों समीकरणों को विभाजित करने पर,
(1 + r/100)3 = 10110/6740 = 3/2
इस मान को समीकरण –(1) में प्रतिस्थापित करने पर,
P×(3/2) = 6740
P = 4493.33 रुपये.
प्रश्न: निम्नलिखित आकृति में, LM || AB || NO. तो ∠ANO का मान ज्ञात कीजिये?
(अ) 15 डिग्री
(आ) 35 डिग्री
(इ) 25 डिग्री
(ई) 45 डिग्री
उत्तर: (c)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि किसी r त्रिज्या के वृत्त का क्षेत्रफल उस समकोणीय त्रिभुज के बराबर हैं जिसके आधार की माप त्रिज्या की 4 गुनी हैं, तो इस त्रिभुज की ऊंचाई और वृत्त की त्रिज्या के अनुपात को ज्ञात कीजिये?
(अ) π : 2
(आ) 1:π
(इ) 2: π
(ई) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (अ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: 4sin2θ + 5cos2θ का न्यूनतम मान क्या होगा?
(अ) 5
(बी 4
(इ) -5
(ई) 3
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण:
4sin2θ + 5cos2θ
4sin2θ + 4cos2θ + cos2θ
4(sin2θ + cos2θ) + cos2θ
4 + cos2θ
cosθ का न्यूनतम मान= ‒ 1
अत: पूछी गया न्यूनतम मान = 4 + 1 = 5
प्रश्न: दो उम्मीदवार एक चुनाव में हिस्सा लेते हैं. इस चुनाव में, 10% वोटर ने मतदान नहीं किया और 20% वोट्स अमान्य पाए गए. विजेता को मान्य वोट्स में से 75% वोट मील और वह 10800 वोट से जीत गया. कुल वोटो की संख्या को ज्ञात कीजिये?
(अ) 27750
(आ) 26500
(इ) 30,000
(ई) 29,000
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: कुल वोटो की संख्या = 100%
न डाले गए वोटो की संख्या = 10%
अमान्य वोटो की संख्या = 20%
मान्य वोटो की संख्या = 90/100 × 80 = 72%
विजेता को मिले वोटो की संख्या = 72 × 75/100 = 54%
हारने वाले उम्मीदवार को मिले वोटो की संख्या = 72 – 54 = 18%
अत: दोनों में अंतर = 36% वोट = 10800
100% = 10800/36 × 100 = 30,000 वोट.
प्रश्न: निम्नलिखित समीकरण को सरल करें:
उत्तर (b)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि (x + 1/x) = 4, तो x3 ‒ 1/x3 का मान ज्ञात करें-
(अ) 17√14
(आ) 14√14
(इ) √14
(ई) 42√14
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: नीचे दी गयी आकृति से x और y का मान ज्ञात करें? जहाँ ∠c=2y.
(अ) 120 डिग्री, 40 डिग्री
(आ) 80 डिग्री, 40 डिग्री
(इ) 40 डिग्री, 120 डिग्री
(ई) 40 डिग्री, 80 डिग्री
उत्तर: (a)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: 81.3 × 40.6 × 160.2 = 2?
(अ) 2.1
(आ) 3.8
(इ) 5.9
(ई) 4.7
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: 81.3 × 40.6 × 160.2
= 23(1.3) × 22(0.6) × 24(0.2)
= 2(3.9+1.2+0.8) = 25.9 = ? = 5.9
प्रश्न: एक समद्विबाहु त्रिभुज की परिमाप ज्ञात कीजिये, जिसका क्षेत्रफल 32 वर्ग सेमी० और ∠P = 90°.
(अ) 16 + 8√2
(आ) 16 + 32√2
(इ) 8 + 2√2
(ई) 4 + √3
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: यदि 6 अंकों का औसत 5 हैं और इनमे से दो अंकों का औसत 3.5 और अन्य दो अंकों का औसत 3.8 हैं, तो बचे हुए अन्य दो अंकों का औसत ज्ञात कीजिये?
(अ) 5.5
(आ) 4.6
(इ) 7.7
(ई) 6.8
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: शेष दो अंकों का योग = (5 × 6) – [(3.5 × 2) + (3.8 × 2)]
= 30 – (7 + 7.6) = 30 – 14.6 = 15.4
अत:, आवश्यक औसत = 15.4/2 = 7.7
प्रश्न: यदि a + b + c = 6, a2 + b2 + c2 = 14 और a3 + b3 + c3 = 36, तो abc का मान ज्ञात कीजिये?
(अ) 3
(आ) 5
(इ) 6
(ई) 12
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण:a + b + c = 6
a 2 + b2 + c2 = 14
a3 + b3 + c3 = 36
उपरोक्त समीकरणों में a =1, b = 2,c = 3 मान रखने पर,
1+2+3 = 6
1+4+9 = 14
1+8+27 = 36
अत: abc= 1×2×3 = 6
RRB ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट 2018: जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग
प्रश्न: यदि किसी कोड भाषा में, ‘pen pencil’ को '$%' लिखा जाता हैं और 'eraser sharpener' को ‘@#' लिखा जाता हैं और ‘pencil eraser’ को ‘$@’ लिखा जाता हैं. तो, ‘pen’ के लिए क्या कोड होगा?
(अ) #
(आ) $
(इ) @
(ई)%
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: यहाँ पहले और तीसरे वक्तव्य में, कॉमन कोड चिन्ह $ और कॉमन शब्द ‘pencil’ हैं. अत:, $ का मतलब pencil होगा. इसीलिए, पहले वक्तव्य में % का मतलब pen ही होगा.
प्रश्न: आकृति (X) की निम्न विकल्पों (A), (B), (C) और (D) में से सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करें?
(अ) a
(आ) b
(इ) c
(ई) d
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: छोटा त्रिकोण शीर्ष पर दायीं होना चाहिए और डायमंड दाएं और नीचे होना चाहिए।
प्रश्न: निम्नलिखित चार विकल्पों में से तीन एक प्रकार के क्रम में हैं और शेष एक इस ग्रुप से सम्बन्ध नहीं रखता हैं. इसमें से उसको चुने जो दूसरे से अलग हैं.
(अ) Just
(आ) Fair
(इ) Favorable
(ई) Equitable
उत्तर: (c)
स्पष्टीकरण:
Fair, just और equitable सभी आंशिक रूप से एक दूसरे के पर्यावाची शब्द हैं. Favorable का मतलब अनुमोदन को दर्शाना होता हैं.
प्रश्न: किसी निश्चित कोड में, WORKABLE को VOYZPILD लिखा जाता हैं, तो इस कोड भाषा में BLUNDERS को किस तरह से लिखा जाएगा?
(अ) CMVOEST
(आ) TSEOVMC
(इ) YOFMWVIH
(ई) HIVWMFOY
उत्तर: (d)
स्पष्टीकरण: WORKABLE => DLIPZYOV (निम्नलिखित सारिणी में विपरीत अक्षर हैं) => VOYZPILD (विपरीत क्रम में)
BLUNDERS => YOFMWVIH (विपरीत अक्षर) => HIVWMFOY (क्रम में विपरीत रूप से लिखने पर)
प्रश्न: यदि P का अर्थ 'जोड़ना', V का मतलब 'गुणा करना', M का मतलब 'घटाना’ और L का मतलब 'विभाजित करना' तो 30 L 2 P 3 V 6 M 5 = ?
(अ) 18
(आ) 28
(इ) 31
(ई) 103
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: सही चिन्हों का प्रयोग करने पर, हम पाते हैं:
दी गयी समीकरण = 30 / 2 + 3 x 6 - 5 = 15 + 18 - 5 = 28
प्रश्न: D, B का दामाद , A का साला हैं और A, C का भाई हैं. A और B आपस में किस तरह से सम्बंधित हैं?
(अ) भाई
(आ) बेटा
(इ) पिताजी
(ई) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: D, A का साला हैं, जोकि C का भाई हैं. C, D की पत्नी हैं. D, B का दामाद हैं. अत: B, A की माता/ पिता हो सकता हैं.
प्रश्न: जिस प्रकार 'Fish’ , 'Pisciculture' से सम्बंधित हैं उसी प्रकार से 'Bees' निम्न में से किससे सम्बंधित हैं?
(अ) Horticulture
(आ) Apiculture
(इ) Sericulture
(ई) Viticulture
उत्तर: (b)
स्पष्टीकरण: - ‘Fish farming’ को Pisciculture कहा जाता हैं, अत: ‘Bee Farming’ को Apiculture कहा जाता हैं.
प्रश्न: निम्न में से, जो विकल्प प्रश्न की आकृति के दर्पण प्रतिबिम्ब से बहुत अधिक मेल खाती हैं, को चुने?
उत्तर: (b)
स्पष्टीकरण: सही उत्तर विकल्प (b) हैं.
प्रश्न: निम्नलिखित को एक लॉजिकल क्रम में स्थापित करें:
1. Table
2. Tree
3. Wood
4. Seed
5. Plant
(अ) 4, 5, 3, 2, 1
(आ) 4, 5, 2, 3, 1
(इ) 1, 3, 2, 4, 5
(ई) 1, 2, 3, 4, 5
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: उपरोक्त सभी दिए गए शब्द फर्नीचर को बनाने की एक प्रक्रिया हैं. लेकिन इस क्रम में समय समय पर निम्न रूप से बदलाव होता हैं - Seed, Plant, Tree, Wood, और Table. अत:, सही क्रम 4, 5, 2, 3, 1 हैं.
प्रश्न: दिए गए प्रश्न में कुछ वक्तव्य और कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं. उस निष्कर्ष को चुने जो कि किसी तर्क का अनुसरण करते हैं.
वक्तव्य: Some red are green. Some green are yellow. No yellow is red.
निष्कर्ष:
- Some green that are yellow are red.
- Some red that are green are yellow.
(अ) यदि केवल निष्कर्ष I का अनुसरण करता हैं.
(आ) यदि केवल निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
(इ) यदि या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
(ई) यदि ना तो निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: निम्न में से, जो विकल्प प्रश्न की आकृति के दर्पण प्रतिबिम्ब से बहुत अधिक मेल खाती हैं, को चुने?
1965 INDOPAK
उत्तर: (d)
स्पष्टीकरण: सही उत्तर विकल्प (d) हैं.
प्रश्न: निम्नलिखित चार विकल्पों में से तीन एक प्रकार के क्रम में हैं और शेष एक इस ग्रुप से सम्बन्ध नहीं रखता हैं. इसमें से उसको चुने जो दूसरे से अलग हैं.
(अ) APBQ
(आ) CRDT
(इ) EUFV
(ई) GWHX
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: उपरोक्त में अधिकांश में, पहले और तीसरे अक्षर के साथ दूसरा और चौथा अक्षर इंग्लिश वर्णमाला के क्रमिक अक्षर हैं.
प्रश्न: मनोज 9 दिन पहले एक फिल्म देखने गया. वह सिर्फ बृहस्पतिवार को ही फिल्म देखता हैं. तो आज सप्ताह का कौन-सा दिन हैं?
(अ) मंगलवार
(आ) गुरुवार
(इ) शनिवार
(ई) रविवार
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: स्पष्टत: 9 दिन पहले, यदि बृहस्पतिवार था तो आज शनिवार होगा.
प्रश्न: निम्न आकृति में, कौन सा अंक/अक्षर ? को प्रतिस्थापित करेगा.
(अ) 53 और Z
(आ) 51 और Y
(इ) 50 और Y
(ई) 52 और U
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: अंकीय श्रुंखला:
आकृति 1 में, 9 x 9 – 5 x 3 = 66, ठीक इसी प्रकार से, आकृति 2 और 3 से 51 प्राप्त होता हैं.
अक्षरों की श्रुंखला:
आकृति 1 में, सभी अक्षर पिछले अक्षर से 5 स्थान आगे सम स्थानों पर रखे गए हैं. जैसे कि,
A (+5) → F (+5) → K ---------------------------T (+5) → Y
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्न में, एक वक्तव्य और दो निष्कर्ष दिए गए हैं. इन्हें ध्यान से पढ़ें और समझें, फिर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनें.
वक्तव्य: Bureaucrats marry only intelligent girls. Gudiya is very intelligent.
निष्कर्ष:
- Gudiya will marry a bureaucrat.
- Gudiya will not marry a bureaucrat.
(अ) यदि केवल निष्कर्ष I का अनुसरण करता हैं.
(आ) यदि केवल निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
(इ) यदि ना तो निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
(ई) यदि या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: उपरोक्त डाटा में यह जानकारी नहीं दी गयी हैं कि सभी Intelligent लड़कियां Bureaucrat से ही शादी करेंगी. अत:, वक्तव्य या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II का अनुसरण करता हैं.
प्रश्न: यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ , ‘-‘ का अर्थ ‘x’, ’x’ का अर्थ ‘÷’और ‘÷’का अर्थ ‘+’ हैं .तो, 56x7÷13-11+15-8÷2-7 का मान क्या होगा?
(अ) 30
(आ) 60
(इ) 95
(ई) 45
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: उपरोक्त दी गयी समीकरण में, चिन्हों को बदलने पर,
= 56 ÷ 7 + 13 x 11 – 15 x 8 + 2 x 7
= 8 + 143 – 120 + 14 = 165 – 120 = 45
प्रश्न: यदि किसी निश्चित कोड भाषा में, ‘LIBERAL’ को ‘MJCFSBM’ के रूप में कोड किया जाता हैं, तब ‘REDUCTION’ शब्द को इसी भाषा में किस प्रकार से कोड किया जाएगा?
(अ) SFEVDUJPO
(आ) EDCTBSHNM
(इ) SFDUCTJPO
(ई) SFEVCTJPO
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण:
शब्द: L I B E R A L
क्रम: +1+1+1+1+1+1+1
कोड: M J C F S B M
ठीक इसी प्रकार से, REDUCTION के लिए कोड SFEVDUJPO होगा.
प्रश्न: PQUT: VWAZ:: LMQP: __? __
(अ) RSUT
(आ) RSYX
(इ) RSWV
(ई) RSVW
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: दूसरे हिस्से में अक्षरों को वर्णमाला में 6 बार दाई ओर शिफ्ट करके लिखा गया हैं, जैसा की नीचे दिखाया गया हैं :
P → q, r, s, t, u, V
Q → r, s, t, u, v, W
U → v, w, x, y, z, A
T → u, v, w, x, y, Z
ठीक इसी प्रकार से,
L → m, n, o, p, q, R
M → n, o, p, q, r, S
Q → r, s, t, u, v, W
P → q, r, s, t, u, V
प्रश्न: जैसे ‘Teacher’ का सम्बन्ध ‘Teaching’ से हैं वैसे ही ‘Doctor’ का सम्बन्ध हैं _______.
(अ) Medicine
(आ) Prescription
(इ) Examination
(ई) Healing
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: - एक ‘Doctor’ किसी ‘Patient’ का ‘Examination’ करता हैं जैसे कि एक ‘Teacher’ विद्यार्थियों को पढ़ाता (“teaches”) हैं.
प्रश्न: एक निश्चित कोड में, ‘commit also make policy’ को ‘%e4 !y6 #t6 @o4’ के रूप में; ‘policy craze anger mobile’ को ‘!y6 @r5 %e6 #e5’के रूप में; ‘allow mild course prize’ को ‘!e5 %d4 #e6 @w5’ के रूप में, और ‘craze manner pump artist’ को ‘%r6 #e5 !p4 @t6’ के रूप में लिखा जाता हैं. तो, ‘#e6 #e5 @04’ किसके लिए लिखा जाएगा?
(अ) artist mild craze
(आ) also make course
(इ) craze also course
(ई) commit course mobile
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण:
#e6 – course
#e5 – craze
@04 – also
प्रश्न: नीचे दिए गए पांच चित्रों में से चार एक जैसे पैटर्न का अनुसरण करते हैं और इनमे से एक अन्य चार से अलग हैं. उस चित्र को चुने जो बाकी चार से भिन्न हैं-
उत्तर: (a)
स्पष्टीकरण: अन्य सभी चित्रों में, तीन वर्गों में आधे हिस्से को एक समान छायांकित किया गया हैं. प्रश्न: एक घन की दो स्तिथियां निम्न प्रकार से हैं-
प्रश्न: उस अंक को इंगित कीजिये जब अंक 3 नीचे तल पर होगा तब वह सबसे ऊपर होगा.
(अ) 1
(आ) 5
(इ) 6
(ई) 2
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: उपरोक्त आकृति में, अंक 3 के बराबर में अंक 1, 4, 2 और 5 हैं. अत: अंक 6 सबसे ऊपर होगा जब अंक 3 सबसे नीचे होगा.
प्रश्न: निम्नलिखित अंकीय श्रुंखला में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन सा अंक आएगा?
114 115 107 134 70 ?
(अ) 140
(आ) 35
(इ) 1 9 5 9
(ई) 150
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: 114 115 107 134 70 ?
+13 –23 +33 –43 +53
अत: प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर 195 आएगा.
प्रश्न: कौन सी उत्तर-आकृति से प्रश्न-आकृति पूर्ण हो जायेगी?
उत्तर: (d)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: एक सुबह 6 बजे, विनीत सूर्य की ओर चलना आरम्भ करता हैं, और वह बाएं मुड़ता हैं फिर सीधा चलता हैं और फिर दाईं ओर मुड़कर सीधा चलता हैं. इसके बाद, वह फिर से बायीं ओर मुड़ता हैं. अब वह किस दिशा में खड़ा हैं?
(अ) उत्तर
(आ) दक्षिण
(इ) पश्चिम
(ई) पूर्व
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: प्रश्न के अनुसार, दिशा का क्रम निम्नानुसार होगा:
अत: विनीत दक्षिण दिशा की ओर खड़ा होगा.
प्रश्न: यदि U + V का अर्थ- U का भाई V हैं, W – X का अर्थ- X का बाप W हैं, X ÷ Y का अर्थ- X , Y की बहन हैं, Y × Z का अर्थ- Z , Y की माँ हैं. निम्नलिखित में से किसका अर्थ हैं कि N, O की माँ हैं?
ए) L + M ÷ N × O
बी) L – M × O ÷ P
सी) M + L ÷ O × N
डी) N ÷ M × L ÷ O
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: M + L ÷ O × N का अर्थ हैं - M, L का भाई हैं और L, O की बहन हैं और N, O की माँ हैं.
प्रश्न: निम्नलिखित शब्दों को वर्णमाला के क्रमानुसार व्यवस्तिथ करें और सबसे अंत में आने वाले शब्द को चुनें?
(अ) Efflorescent
(आ) Entry
(इ) Entreat
(ई) Ensure
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: Efflorescent, Ensure, Entreat, Entry.
प्रश्न:
वक्तव्य: All purses are mobile. All mobile are phones. Some mobile are rings. No ring is purse.
कौन सा निष्कर्ष सही हैं?
(अ) Some purse is ring.
(आ) No mobile is ring.
(इ) Some phones are purse.
(ई) All rings are mobile.
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: एक आदमी एक वर्गाकार प्लॉट के बाएं कोने से पूर्वोत्तर की ओर चलने लगता है और प्लाट के केंद्र तक पहुंचने के बाद दायीं ओर मुड जाता है। कुछ दूरी के बाद वह फिर से दायीं ओर मुड जाता है और चलना जारी रखता है। वह अब किस दिशा की तरफ जा रहा है?
(अ) पूर्व
(आ) पश्चिम
(इ) दक्षिण
(ई) उत्तर
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण:
प्रश्न: नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनें.
(अ) 45
(आ) 60
(इ) 70
(ई) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: पहले वर्गाकार बॉक्स में, (2 × 4 × 1 = 8); ठीक इसी प्रकार से, दूसरे और तीसरे बॉक्स में भी अंकों की गणना की जा सकती हैं. अत: प्रश्न चिन्ह के स्थान पर, (6 × -2 × -5 = 60) होगा.
सामान्य विज्ञान
प्रश्न: किस विधि के द्वारा समुंद्री पानी को शुद्ध किया जाता हैं?
(अ) वाष्पीकरण
(आ) फ्रैक्शनल आसवन
(इ) निस्पंदन
(ई) आसवन
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: आसवन एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा विभिन्न उबलते बिंदुओं के साथ दो तरल पदार्थों को अलग किया जाता हैं या यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पदार्थ या तरल मिश्रण के घटकों को अलग अलग एक निश्चित तापमान पर गर्म करके इनकी वाष्पों को परिणामस्वरूप संयोजित कर लिया जाता है।
प्रश्न: बॉयल का नियम, पदार्थ की निम्न में से किस अवस्था से सम्बंधित हैं?
(अ) ठोस अवस्था
(आ) तरल अवस्था
(इ) गैसीय अवस्था
(ई) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: बॉयल के नियम के अनुसार, स्थिर ताप पर गैस की कुछ मात्रा पर दबाव इसके आयतन के व्युत्क्रमानुपाती होता हैं.
प्रश्न: गन्ना, केला और कैक्टस पेड़ों में किस प्रकार की कृत्रिम प्रचार विधि का उपयोग किया जाता है?
(अ) Layering
(आ) Grafting
(इ) Cutting
(ई) Regeneration
उत्तर. (इ)
स्पष्टीकरण: एक पौधे के छोटे हिस्से को एक तेज़ चाक़ू से काटकर हटाने को ‘Cutting’ कहा जाता हैं और इसके अलावा बाकी सभी विधियाँ पौधों को फिर से उगाने से सम्बंधित हैं.
प्रश्न: फुन्गी वो पौधे हैं जिनमें _______ की कमी होती हैं.
(अ) ऑक्सीजन
(आ) कार्बन डाइऑक्साइड
(इ) क्लोरोफिल
(ई) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: हम जानते हैं कि पौधे अपना खाना खुद तैयार करते हैं और इसलिए इन्हें ऑटोट्रॉफ के नाम से भी जाना जाता है। प्रकाश संश्लेषण की सहायता से वे भोजन बनाते हैं जिसमें ये कार्बन डाइऑक्साइड और सूरज की रोशनी से ग्लूकोज का उत्पादन करते हैं। इसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन को पौधों द्वारा निष्काषित किया जाता है जिनका उपयोग मनुष्यों और अन्य जानवरों द्वारा किया जाता है। लेकिन फंगी में क्लोरोफिल की कमी होती है इसलिए वे प्रकाश संश्लेषण नहीं कर पाते है।
प्रश्न: किस घटना के कारण, पानी में पड़ी हुयी छड मुड़ी हुयी नज़र आती हैं?
(अ) प्रतिबिंब
(आ) फैलाव
(इ) अपवर्तन
(ई) स्कैटरिंग
उत्तर: (इ)
प्रश्न: प्रोजेक्टर में कौन से लेंसों का उपयोग होता हैं?
(अ) उत्तल लेंस
(आ) अवतल लेंस
(इ) द्विध्रुवीय लेंस
(ई) दोनों (अ) और (आ)
उत्तर: (अ)
प्रश्न: कौन सी गैस, सभी प्रकार की सीमित आग का शमन करने के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली हैं?
(अ) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(आ) कार्बन डाइऑक्साइड
(इ) सल्फर डाइऑक्साइड
(ई) नाइट्रस ऑक्साइड
उत्तर: (आ)
प्रश्न: रसोई घर (LPG) में मुख्यत: क्या होता हैं?
(अ) ब्यूटेन
(आ) एथिन
(इ) एथिन
(ई) प्रोपेन
उत्तर: (अ)
प्रश्न: यदि घोल क्षारीय हैं तो लिटमस टेस्ट कैसा होगा?
(अ) रेड लिटमस नीला हो जाएगा
(आ) ब्लू लिटमस लाल हो जाएगा
(इ) रंग में कोई बदलाव नहीं
(ई) यह नारंगी गुलाबी में बदल जाएगा।
उत्तर: (अ)
प्रश्न: कौन सा एंजाइम वसा को पचाता हैं?
(अ) लिपेज
(आ) सूक्रस
(इ) माल्टेज
(ई) फ्रूटोज़
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: वसा लिपिड्स होते हैं और उचित पोषण के लिए आवश्यक तीन प्रमुख खाद्य समूहों में से एक हैं। पाचन एंजाइम लिपेज वसा को पचाने के लिए आवश्यक है। यह ट्राइग्लिसराइड्स में एस्टर बॉन्ड फैटी एसिड और ग्लिसरॉल बनाने के लिए लिपिड्स को हाइड्रोलाइज करता हैं।
प्रश्न: निम्न मे से किस विधि से पोटैशियम क्लोराइड और आयोडीन के मिश्रण से आयोडीन को अलग किया जा सकता हैं?
(अ) निस्पंदन
(आ) अवशोषण
(इ) आसवन
(ई) उत्सादन
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: उत्सादन एक रासायनिक प्रक्रिया हैं जहां ठोस तरल अवस्था से गुजरे बिना ही गैस में बदल जाता है है। मानक वायुमंडलीय दबाव पर कुछ ठोस जैसे आयोडीन, कार्बन डाइऑक्साइड, नेफ्थालेन और आर्सेनिक हैं जो उत्सादित हो जाते हैं।
प्रश्न: उस निष्क्रिय डाइटोमिक गैस का नाम दें जो न तो दहनशील है और न ही दहन करने में मदद करती है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड
(आ) हाइड्रोजन
(इ) नाइट्रोजन
(ई) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (इ)
प्रश्न: निम्न में से कौन सी अधातु कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होती हैं?
(अ) पारा
(आ) ब्रोमाइन
(इ) कार्बन
(ई) हीलियम
उत्तर: (आ)
प्रश्न: चुम्बकीय क्षेत्र की रेखाएं चुम्बक की छड से बाहर कैसे निकलती हैं?
(अ) दक्षिण ध्रुव से निकलकर उत्तरी ध्रुव पर समाप्त होती है
(आ) उत्तरी ध्रुव से निकलकर पूर्वी ध्रुव पर समाप्त होती है
(इ) उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिण ध्रुव पर समाप्त होती है
(ई) दक्षिण ध्रुव से निकलकर पश्चिम ध्रुव पर समाप्त होती है
उत्तर: (इ)
प्रश्न: अच्छे इन्धन में, निम्न में से क्या होता हैं-
(अ) उच्च कैलोरीफ मान और कम इग्निशन तापमान
(आ) कम कैलोरीफ मान और कम इग्निशन तापमान
(इ) उच्च कैलोरीफ मान और मध्यम इग्निशन तापमान
(ई) कम कैलोरीफ मान और मध्यम इग्निशन तापमान
उत्तर: (इ)
प्रश्न: किसी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में ज्यादा बिजली जब उत्पन्न होती है जब पानी को अधिक ऊंचाई से गिराया जाता हैं क्योंकि-
(अ) इसका तापमान बढ़ जाता है।
(आ) संभावित ऊर्जा की बड़ी मात्रा गतिशील ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
(इ) बिजली का घटक पानी की ऊंचाई के साथ बढ़ता है।
(ई) अधिक पानी के अणु आयनों में अलग हो जाते हैं।
उत्तर: (आ)
प्रश्न: सूर्य के प्रकाश के कौन से हिस्से से हमें गर्माहट महसूस होती हैं?
(अ) दृश्य विकिरण
(आ) इन्फ्रा-रेड
(इ) लाल विकिरण
(ई) पराबैंगनी किरणे
उत्तर: (आ)
प्रश्न: इन्द्रधनुष निम्न में से किसके सम्मेंलन से बनता हैं?
(अ) अपवर्तन और अवशोषण
(आ) विक्षेपण और फोकसिंग
(इ) विक्षेपण और पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(ई) अपवर्तन और स्कैटरिंग
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: एक इन्द्रधनुष विक्षेपण और पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सम्मलेन से बनता हैं.
प्रश्न: निम्न में से कौन सा ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्टिक की तरह कार्य करता हैं?
(अ) KBrO3
(आ) KMnO4
(इ) CrO3
(ई) KNO3
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: पोटेशियम परमैंगनेट (KMnO4) एक ऑक्सीडाइजिंग एजेंट है जो कीटाणुनाशक और अस्थिर गुणों के कारण एंटीसेप्टिक के रूप में उपयोग किया जाता है।
प्रश्न: समुद्र में हाई टाइड के दौरान जल का बढ़ा हुआ स्तर निम्न में से किसके गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण होता हैं?
(अ) सूरज
(आ) पृथ्वी
(इ) चंद्रमा
(ई) मंगल ग्रह
उत्तर: (इ)
प्रश्न: धान क्षेत्र से निकली गैस कौन सी होती है?
(अ) एथेन
(आ) मीथेन
(इ) नाइट्रोजन
(ई) इनमें से सभी
उत्तर: (आ)
प्रश्न: वायु में ध्वनि की चाल कितनी होती हैं?
(अ) 330 मीटर / सेकंड
(आ) 332 मीटर / सेकंड
(इ) 334 मीटर / सेकंड
(ई) 336 मीटर / सेकंड
उत्तर: (आ)
वायु में ध्वनि की चाल (0o C) पर 332 मी०/सेकंड और (20o C) पर 343 मी०/सेकंड होती हैं.
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सी हवा जनित बीमारी हैं?
(अ) खसरा
(आ) टायफाइड
(इ) गुलाबी आंख
(ई) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (अ)
हवा जनित बीमारियां जैसे चिकनपॉक्स, एंथ्रेक्स, इन्फ्लुएंजा, मीज़ल्स, स्मॉलपॉक्स, क्रिप्टोकोक्कोसिस और ट्यूबरकुलोसिस इत्यादि हवा द्वारा फैले संक्रमण हैं।
प्रश्न: खराब हवादार इमारतों में निम्नलिखित में से कौन सी निष्क्रिय गैस को जमा किया जा सकता है?
(अ) हीलियम
(आ) नियॉन
(इ) आर्गन
(ई) राडोन
उत्तर: (ई)
प्रश्न: पदार्थों को मिश्रण से अलग करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया जाता है?
(अ) क्रोमैटोग्राफी
(आ) रेसिंग फोर्जिंग
(इ) असेम्बलिंग
(ई) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: क्रोमैटोग्राफी किसी माध्यम से घोल या निलंबन में से गुजारकर मिश्रण को अलग करने की एक सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसमें घटक अलग-अलग दरों पर चलते हैं। क्रोमैटोग्राफी द्वारा पृथक्करण के लिए उपयुक्त मिश्रणों में भोजन की स्याही, डाई और रंग एजेंट शामिल हैं।
RRB ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट 2018: सामान्य जागरूकता व कर्रेंट अफेयर्स
प्रश्न: मानव संसाधन मंत्रालय ने किन संस्थानों के लिए अटल रैंकिंग को लांच किया हैं?
(अ) माध्यमिक विद्यालय
(आ) प्राथमिक स्कूल
(इ) उच्च शिक्षा संस्थान
(ई) नर्सरी
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में इनोवेशन अचीवमेंट्स (एरिया) पर इनोवेशन सेल और अटल रैंकिंग संस्थानों की शुरुआत की है। विकास का उद्देश्य उच्च शिक्षा में नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
प्रश्न: कौन सा शहर पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (OPEC) फोरम 2018 का आयोजन कर रहा है?
(अ) तेहरान
(आ) बगदाद
(इ) रियाद
(ई) वियना
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (OPEC) फोरम 2018 का संगठन 20 जून, 2018 को ऑस्ट्रिया के वियना में हुआ था। भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंच में भाग लिया था।
प्रश्न: हाल ही में राम नाथ कोविंद ने किस राज्य के लिए न्यूनतम वेतन (मजदूरी) के प्रावधान को मंज़ूरी दी हैं?
(अ) बिहार
(आ) दिल्ली
(इ) उत्तर प्रदेश
(ई) मध्य प्रदेश
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: 26 अप्रैल, 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा विधेयक की मंजूरी के बाद न्यूनतम मजदूरी (दिल्ली) संशोधन अधिनियम, 2017 को आधिकारिक तौर पर 4 मई, 2018 को अधिसूचित किया था। यह नया कानून न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 में संशोधन करके 10 अगस्त, 2017 को दिल्ली विधानसभा में पारित किया गया था. यह बिल पहली बार 2015 में पेश किया गया था।
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस कब मनाया जाता हैं?
(अ) 30 अप्रैल
(आ) 2 मई
(इ) 1 मई
(ई) 29 अप्रैल
उत्तर: (इ)
स्पष्टीकरण: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 1 मई, 2018 को मनाया जाता हैं। इस अवसर पर, समाज के विकास में मजदूरों के योगदान को स्वीकार करने के लिए भारत भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रमिकों और मजदूरों के कल्याण के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया जाता हैं।
प्रश्न: विश्व यकृत दिवस कब मनाया जाता हैं?
(अ) 16 अप्रैल
(आ) 17 अप्रैल
(इ) 18 अप्रैल
(ई) 19 अप्रैल
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: विश्व लिवर दिवस हर साल 19 अप्रैल को जागरूकता बढ़ाने और यह समझने के लिए मनाया जाता है कि यकृत हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है और यकृत रोगों का इलाज कैसे किया जा सकता है। लिवर, मानव शरीर में एक अद्वितीय अंग है और इसमें स्वत: सुधार करने की एक विशेष क्षमता है। यह देखा गया है कि सुधार की इस क्षमता के कारण 75% यकृत को बिना किसी अवांछित परिणामों के सुरक्षित रूप से हटाया जा सकता है।
प्रश्न: कौन सी राज्य सरकार ऐप-आधारित टैक्सी सेवा लॉन्च करेगी?
(अ) महाराष्ट्र
(आ) केरल
(इ) दिल्ली
(ई) गोवा
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: गोवा राज्य की सरकार ने राज्य के समस्याग्रस्त पर्यटक टैक्सी मुद्दे को हल करने की उम्मीद के साथ कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अपनी ऐप-आधारित टैक्सी सेवा लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जिससे वर्षों से अपने पर्यटन क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।
प्रश्न: निम्न में से किसे आयुषमान भारत मिशन के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) भारत मित्तल
(आ) इंदु भूषण
(इ) शरद चंद्र
(ई) विनीत जैन
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: इंदु भूषण को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी आयुषमान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। भूषण वर्तमान में मनीला, फिलीपींस में एशियाई विकास बैंक में पूर्वी एशिया विभाग के महानिदेशक हैं।
प्रश्न: इसरो ने 29 मार्च को कौन सा संचार उपग्रह लॉन्च किया हैं?
(अ) GSAT-6A
(आ) GSAT-6 2B
(इ) PSAT-4 E
(ई) X-PAT 1
उत्तर: (a)
स्पष्टीकरण: 29 मार्च, 2018 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चेन्नई से लगभग 105 किमी दूर श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जीएसएटी -6 ए को लॉन्च किया। उपग्रह 6-मीटर एस-बैंड अनफुरलेबल एंटीना, हस्त संचालित ग्राउंड टर्मिनलों और नेटवर्क प्रबंधन तकनीकों के प्रदर्शन में विकसित प्रौद्योगिकियों के लिए एक मंच प्रदान करेगा जो सैटेलाइट आधारित मोबाइल संचार अनुप्रयोगों में उपयोगी हो सकता है।
प्रश्न: केंद्र सरकार ने पहली भारतीय साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की है जिसमें शब्दों की संख्या हैं?
ए) 2000
बी) 5000
सी) 3000
डी) 1500
उत्तर: (c)
स्पष्टीकरण: केंद्रीय न्याय और सशक्तिकरण मंत्री, थावार्चंद गेहलोत ने 23 मार्च, 2018 को दिल्ली में पहली भारतीय साइन लैंग्वेज शब्दकोश को शुरू किया हैं जिसमें 3000 शब्द शामिल थे। शब्दकोश विकसित करने का मुख्य उद्देश्य बधिरों और श्रवण समुदायों के बीच संचार बाधाओं को दूर करना है. यह भारतीय साइन लैंग्वेज में अधिक जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है।
प्रश्न: हाल ही में मेलबोर्न में आयोजित जिमनास्टिक विश्व कप में एक व्यक्तिगत पदक जीतने वाला पहला भारतीय जिमनास्ट कौन हैं?
(अ) दीपा कुमारी
(आ) तेजस्विनी शर्मा
(इ) कृपा रानी
(ई) अरुणा बुद्ध रेड्डी
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: अरुणा बुद्ध रेड्डी ने मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर फरवरी 2018 में इतिहास रचा हैं। टूर्नामेंट में एक व्यक्तिगत पदक जीतने वाली रेड्डी पहली भारतीय जिमनास्ट बन गयी हैं।
प्रश्न: ऑस्कर पुरस्कार 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता हैं?
(अ) फ्रांसिस मैकडॉर्मैंड
(आ) मेरिल स्ट्रीप
(इ) जेनिफर लॉरेंस
(ई) सैली हॉकिन्स
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: फ्रांसिस मैकडॉर्मैंड ने 'थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। श्रेणी में नामांकन जीतने वाली अन्य अभिनेत्रियों में सैली हॉकिन्स, मार्गोट रॉबी, साओइर्स रोनान और मेरिल स्ट्रीप भी शामिल थी।
प्रश्न: भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में किस संगठन के लिए लोकपाल योजना शुरू की हैं?
(अ) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
(आ) बैंकिंग क्षेत्र
(इ) म्यूचुअल फंडस
(ई) बीमा कंपनियां
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ शिकायतों के निवारण के लिए लोकपाल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कवर NBFC द्वारा सेवाओं में कमी से संबंधित एक लागत मुक्त और शीघ्र शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करना हैं।
प्रश्न: विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का विषय क्या था?
(अ) Beat Plastic Pollution
(आ) No to Plastics
(इ) Plastic: An Illness
(ई) Plastic: Damaging World
उत्तर: (a)
स्पष्टीकरण: विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का विषय Beat Plastic Pollution था।
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी कार्यक्रम से हाल ही में वापस लेने वाला देश कौन-सा है?
(अ) तंजानिया
(आ) जाम्बिया
(इ) केन्या
(ई) घाना
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: तंजानिया ने सुरक्षा कारणों और धन की कमी का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र के "व्यापक शरणार्थी प्रतिक्रिया फ्रेमवर्क" को वापस लेने की घोषणा की है। तंजानिया को लंबे समय से शरणार्थियों के लिए सुरक्षित आश्रय माना जाता है, खासतौर पर लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो और बुरुंडी के प्रभावित क्षेत्रों के शरणार्थियों से .
प्रश्न: केंद्रीय बजट 2018 के अनुसार राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है?
(अ) 5 लाख रुपये
(आ) 4 लाख रुपये
(इ) 3 लाख रुपये
(ई) 2 लाख रुपये
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: राष्ट्रपति के वेतन में 5 लाख रुपये, उपराष्ट्रपति के लिए 4 लाख रुपये और गवर्नरों के लिए 3.5 लाख रुपये प्रति माह संशोधन किए गए हैं। सांसदों को अनुमोदन 1 अप्रैल, 2018 से प्रभावी रूप से मिलेगा।
प्रश्न: 48 किलो वजन वर्ग में इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने स्वर्ण जीता था?
(अ) मैरी कॉम
(आ) पिंकी रानी
(इ) लोव्लिना बोर्गोहैन
(ई) एल० सरिता देवी
उत्तर: (अ)
स्पष्टीकरण: पांच बार विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने 2 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली में थियगराज इंडोर स्टेडियम में इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। कॉम ने फिलीपींस से जोसी गैबूको को महिलाओं के 48 किलो वजन वर्ग 4-1 से हराया था।
प्रश्न: विश्व आर्थिक मंच ने भारत को समावेशी विकास सूचकांक 2018 पर किस स्थान पर रखा है?
(अ) 52
(आ) 62
(इ) 60
(ई) 78
उत्तर: (आ)
स्पष्टीकरण: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी एक समावेशी विकास सूचकांक पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत को 62 वें स्थान पर रखा गया है। भारत की स्थिति अपने पड़ोसियों, चीन और पाकिस्तान से काफी नीचे है, जो क्रमशः 26 वें और 47 वें स्थान पर हैं।
प्रश्न: भारत के पहले और सबसे तेज सुपरकंप्यूटर का नाम क्या है?
(अ) आयुष
(आ) दिग्विजय
(इ) प्रगति
(ई) प्रतियुष
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: केंद्रीय विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने 8 जनवरी 2017 को पुणे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान में देश के पहले और सबसे तेज़ बहु-पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटर को प्रदान किया। इसे 'प्रतियुष' नाम दिया गया, जिसका अर्थ है सूर्य, यह सुपरकंप्यूटर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम और जलवायु पूर्वानुमान व अन्य सेवाओं में सुधार के लिए उपयोग किया जायेगा।
प्रश्न: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारत किस रैंक पर है?
(अ) तिहाई
(आ) दूसरा
(इ) पहले
(ई) चौथे
उत्तर: (आ)
प्रश्न: देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए बजट 2018 के अनुसार इस साल कौन सी योजना शुरू की जाएगी?
(अ) राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
(आ) राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2018
(इ) स्वस्थ भारत
(ई) राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना
उत्तर: (ई)
स्पष्टीकरण: 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को कवर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल संस्थानों में प्रत्येक वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक प्रदान किये जायेंगे। इस योजना में 50 करोड़ लाभार्थियों होंगे।
RRB ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट लिंक 2018 (रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा)
रेलवे ग्रुप-‘डी’ पद के लिए मॉक टेस्ट RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है। मॉक टेस्ट अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगु, बंगाली, पंजाबी, असमिया, उर्दू, कन्नड़, कोंकणी, मणिपुरी, हिंदी, ओडिया भाषाओं में भी उपलब्ध है।
RRB ग्रुप-‘डी’ मॉक टेस्ट ऑनलाइन का अभ्यास करने के लिए, उम्मीदवारों को RRB की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या वैकल्पिक रूप से, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं
RRB Group D Mock Test Link 2018 (by Railway Recruitment Board)
RRB ग्रुप-‘डी’ प्रवेश पत्र (डाउनलोड लिंक)
रेलवे RRB ग्रुप- ‘डी’ प्रवेश पत्र 2018 या RRB रेलवे समूह- ‘डी’ प्रवेश पत्र उम्मीदवार की CBT तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। नीचे दिए गए लिंक से RRB ग्रुप-‘डी’ प्रवेश पत्र 2018 के बारे में पूरी जानकारी देखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation