This is an archived article last updated on Oct 9, 2025. The information may be outdated.

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Last Updated: Oct 9, 2025, 10:49 IST

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

RRB NTPC Graduate CBT 2 Admit Card 2025- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

ग्रेजुएट लेवल

कुल रिक्तियों की संख्या

8113

परीक्षा का नाम

RRB NTPC CBT 2

परीक्षा शहर की जानकारी जारी होने की तिथि

3 अक्टूबर 2025

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

9 अक्टूबर 2025 

परीक्षा की तिथि

13 अक्टूबर 2025

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)

कुल प्रश्न की संख्या

100

परीक्षा का समय

90 मिनट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से आरआरबी एनटीपीसी CBT 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • अपने क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।

  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को ये जानकारियां मिलेंगी:

  • नाम, रोल नंबर और फोटो

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?

CBT 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 9, 2025, 10:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News