RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026 Link: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2026 OUT: Railway Recruitment Board ने ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए RRB NTPC एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (CEN 06/2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 5,810 पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। RRB NTPC Exam ग्रेजुएट सिटी स्लिप 2026 का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
RRB NTPC Graduate City Intimation Slip 2026 OUT: Railway Recruitment Board ने आज 7 मार्च 2026 को RRB NTPC Exam के लिए RRB NTPC ग्रेजुएट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 16 से 27 मार्च 2026 के बीच होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट समेत कुल 5,810 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके RRB NTPC Exam की सिटी इंटिमेशन स्लिप आसानी से चेक कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 (ग्रेजुएट लेवल) |
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| CEN नंबर | CEN 06/2025 |
| ग्रेजुएट लेवल वैकेंसी | 5,810 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा तिथि | 16 से 27 मार्च 2026 |
| सिटी स्लिप जारी | 7 मार्च 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
RRB NTPC City Intimation Slip 2026 Link-Active
आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 का लिंक आज 7 मार्च 2026 से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय RRB पोर्टल्स पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लेख में नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
यहां क्लिक करें:- RRB NTPC City Slip 2026 Link

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अपनी RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 देखने और डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या किसी अन्य रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2:RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (ग्रेजुएट लेवल) CEN 06/2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका एग्जाम सिटी और परीक्षा शेड्यूल दिखाई देगा।
स्टेप 6: स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
RRB NTPC Graduate City Slip 2026 पर उल्लिखित विवरण
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB NTPC Exam की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अथॉरिटी को जानकारी दें। सिटी स्लिप में आमतौर पर ये जानकारी दी होती है:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
एग्जाम सिटी का नाम
-
परीक्षा की तारीख
-
एग्जाम सेंटर की डिटेल्स
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.