This is an archived article last updated on Feb 24, 2025. The information may be outdated.

RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा तिथि rrbapply.gov.in पर जल्द, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Feb 24, 2025, 12:03 IST

Railway RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 2025 की परीक्षा डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 11,558 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in और rrbcdg.gov.in पर जाकर डेटशीट से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RRB NTPC Exam Date 2025
RRB NTPC Exam Date 2025

RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) 2025 परीक्षा की तिथियां जारी कर सकता है। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेजुएट (लेवल 5, और 6 पद) और पोस्टग्रेजुएट (लेवल 2 और 3 पद) स्तर की इस परीक्षा के लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी तक RRB की ओर से कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। जैसे ही परीक्षा की डेटशीट जारी होगी, उम्मीदवार इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेबसाइट rrbapply.gov.in पर भी परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB NTPC Exam Date 2025 CBT 1 कब जारी होगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी तक NTPC CBT-1 परीक्षा 2025 की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की जा सकती है। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करनी चाहिए।

Railway RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा हाइलाइट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही एनटीपीसी (Non-Technical Popular Categories) 2025 की परीक्षा तिथियां जारी करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) के रूप में आयोजित की जाएगी। आइए, इसके मुख्य बिंदुओं पर एक नजर डालते हैं:

संचालन प्राधिकारी का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

रिक्तियों की संख्या

11,558

रेलवे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025

मार्च 2025 का पहला सप्ताह (अपेक्षित)

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025

परीक्षा से 4 दिन पहले

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा के चरण

सीबीटी 1, सीबीटी 2, कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट

Indianrailways.gov.in और rrbcdg.gov.in

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी 2025 परीक्षा का आयोजन गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (Non-Technical Popular Categories - NTPC) के तहत विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगी: CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा) और CBT-2 (मुख्य परीक्षा)। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।

1-CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा) पैटेर्न

  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • अंक: 100
  • समय: 90 मिनट (PWD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

गणित

30

30

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

30

30

जनरल अवेयरनेस

40

40

कुल

100

100

नोट: यह क्वालीफाइंग नेचर की परीक्षा है, यानी इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवार CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

2- CBT-2 (मुख्य परीक्षा) पैटर्न

  • प्रश्नों की संख्या: 120
  • अंक: 120
  • समय: 90 मिनट (PWD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

गणित

35

35

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

35

35

जनरल अवेयरनेस

50

50

कुल

120

120

नोट: CBT-2 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए चयनित किया जाएगा।

3-स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट

  • यह चरण कुछ पदों (जैसे जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, आदि) के लिए होगा।
  • उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM की टाइपिंग स्पीड प्रदर्शित करनी होगी।

4- दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट

  • सभी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 24, 2025, 12:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News