This is an archived article last updated on Apr 28, 2025. The information may be outdated.

RRB NTPC Exam 2025 Date: देखें आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा तिथि और Admit Card पर लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Apr 28, 2025, 16:16 IST

RRB NTPC Exam Date 2025:  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर CBT 1 परीक्षा के लिए RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11,558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025, परीक्षा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ी सभी ताज़ा अपडेट्स आपको यहीं उपलब्ध कराई जाएंगी।

RRB NTPC Exam Date 2025, Admit card
RRB NTPC Exam Date 2025, Admit card

RRB NTPC Exam Date 2025, Admit Card: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि घोषित करेगा। देशभर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सभी अभ्यर्थी परीक्षा तिथि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तिथि घोषित होने के बाद, उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC 2025 Exam Schedule: आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा तिथि हाइलाइट्स

सीबीटी 1 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इस वर्ष जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, उनके लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। शिफ्ट टाइम, परीक्षा की तिथियाँ, शहरों की सूचना और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियाँ आधिकारिक रूप से आरआरबी की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

संचालन निकाय का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)

रिक्तियों की संख्या

11,558

पद का नाम

अंडर ग्रेजुएट लेवल एवं ग्रेजुएट लेवल

परीक्षा शहर की सूचना (City Slip)

परीक्षा से 10 दिन पहले

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025

परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा तिथि

मई-जून 2025 (अपेक्षित)

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी

1,21,67,679

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा की अवधि

90 मिनट

चयन प्रक्रिया

सीबीटी 1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा

RRB NTPC एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही NTPC परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित की जाएगी। संभावना है कि एडमिट कार्ड मई महीने में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने का अवसर मिलेगा। चूंकि ये एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए अनिवार्य होंगे, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कैसे डाउनलोड करें RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025?

आरआरबी एनटीपीससी एडमिट कार्ड  2025जारी होने पर उम्मीदवार निम्नलिखित सरल कदमों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 28, 2025, 15:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News