RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023: rsmssb.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षकों के 430 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Jul 11, 2023, 14:01 IST

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023: आरएसएमएसएसबी ने कृषि पर्यवेक्षकों के 430 के 430 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महत्वपूर्ण तारीखों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी से जुड़ी डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं I        

rsmssb.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षकों के 430 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
rsmssb.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षकों के 430 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 430 कृषि पर्यवेक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त 2023 तक ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगेI वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एग्रीकल्चर में बीएससी या नीचे दी गए कोई अन्य योग्यता प्राप्त की है वे उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैंI कृषि पर्यवेक्षकों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जायेगाI     

पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए डिटेल्स नीचे पढ़ें       

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023 महत्वपूर्ण विवरण : 

आर्गेनाइजेशन का नाम 

RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड)

रिक्ति का नाम 

कृषि पर्यवेक्षक

पदों की संख्या 

430 

आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

15 जुलाई 2023  

आवेदन की अंतिम तिथि 

13 अगस्त 2023  

परीक्षा की तिथि 

21 अक्टूबर 2023  

ऑफिसियल वेबसाइट 

Rsmssb.rajasthan.gov.in 

 

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023 अधिसूचना लिंक 

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023 पदों का विवरण: 

सामान्य वर्ग 

144 पद 

अनुसूचित जाति 

60 पद 

अनुसूचित जनजाति 

45 पद 

ओबीसी 

79 पद 

अति पिछड़ा वर्ग 

18 पद 

ईडब्ल्यूएस   

38 पद 

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023 योग्यता : 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस. सी कृषि या बीएससी कृषि उद्यान में ओनर्स, देव नागरी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान 

उम्मीदवार विस्तृत शैक्षिक योग्यता जानने के लिए अधिसूचना देखें 

RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2023 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गई डिटेल्स को फॉलो कर के अपना फार्म भर सकते हैं - 

  • आरएसएमएसएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जायें 
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें 
  • मांगे गए विवरण को दर्ज करें 
  • अपनी हाल की फोटो और साइन अपलोड करें 
  • फार्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें 



    


   

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News