RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर भर्ती, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: May 25, 2026, 17:23 IST

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: आरएसएसबी ने कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 3951 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू कर दी गई है। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online
RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 रिक्त पदों को भरना है। यह आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3224 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 727 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

RSSB Computer Instructor Notification 2026: नोटिफिकेशन जारी 

विज्ञापन संख्या 07/2026  के तहत वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मई, 2026 को जारी किया गया है। इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 25 मई से शुरू की जा रही है। भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं। आपकी सुविधा के लिए रिक्त पदों का नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें रिक्त पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल शामिल हैं। 

आरएसएसबी अनुदेशक भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक 

यहां से डाउनलोड करें 

RSSB Senior Computer Instructor Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

बोर्ड द्वारा श्रेणीवार मेरिट एवं उम्मीदवारों की ओर से भर्ती गई प्राथमिकता क्रम (Merit Cum Priority) के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) 

पद का नाम 

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor)

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor)

पदों की संख्या 

3951

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

25 मई से 23 जून 2026 

एप्लीकेशन मोड 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

RSSB Basic Computer Instructor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता 

संंबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की शैक्षणिक योग्यता - 

राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा (संशोधन) नियम, 2021 के अनुसार अनुसूची-II में एक नया "समूह डी"अर्थात "कंप्यूटर विंग" तथा राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (विद्यालय शाखा) (संशोधन) नियम, 2015 के अंतर्गत।

  • कंप्यूटर विज्ञान (CS)/सूचना प्रौद्योगिकी (IT)/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग (ECE)/विद्युत इंजीनियरिंग (EE)/विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग (ETE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण इंजीनियरिंग (EII) में इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर (M.E.)/प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर (M.Tech.) डिग्री होनी चाहिए। 

  • या कंप्यूटर साइंस/सूचान प्रौद्योगिकी (IT) या MCA या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष या उच्चतर योग्यता। अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेश देखें।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की शैक्षणिक योग्यता - 

  • कंप्यूटर विज्ञान (सीएस)/सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बीएससी

  • या भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए) की डिग्री।

  • या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष या उच्चतर योग्यता।

RSSB Basic Computer Instructor Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

आरएसएसबी द्वारा निकली गई कंप्यूटर अनुदेशक के दोनों पदों के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। यह आवेदन 25 मई से शुरू कर दिए गए हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन लिंक  

आवेदन लिंक

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Basic and Senior Computer Instructor 2026 पर जाएं।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद और लॉगिन करें।

स्टेप 4 अब सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 फॉर्म भरने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 

स्टेप 7 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें। 

Check: BSTC Answer Key 2026 Objection Form

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 17:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News