RSSB ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, CET सहित 5 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें यहां देखें

Last Updated: Sep 29, 2026, 10:47 IST

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वर्ष 2026-27 की 5 प्रमुख परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें CET सहित विभिन्न पदों की परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

RSSB ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, CET सहित 5 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें यहां देखें
RSSB ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, CET सहित 5 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें यहां देखें

RSSB Exam Calendar 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नए कार्यक्रम में समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल, CET ग्रेजुएशन लेवल, टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा, प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं।

राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 जारी, करीब 30 हजार अभ्यर्थियों का होगा टाइपिंग टेस्ट

अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के कारण पहले निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। नए RSSB एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

rssb (2)

RSSB Exam Calendar 2026: 5 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां  नीचे दी गई हैं। इनमें CET सीनियर सेकेंडरी और CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षाएं भी शामिल हैं। 

क्र. सं.

परीक्षा का नाम

CET / गैर-CET

आयोजन दिनांक (संभावित)

विशेष विवरण

1

टीचिंग एसोसियेट (संविदा आधारित) पदों हेतु सीवी भर्ती परीक्षा-2026 (32 विषयों की परीक्षाएं)

NON-CET

17.11.2026, 07.12.2026, 09.12.2026, 10.12.2026, 11.12.2026, 14.12.2026, 15.12.2026, 16.12.2026, 17.12.2026, 18.12.2026, 21.12.2026

17.11.2026 एवं 14, 17, 18, 21.12.2026 को 1 पारी (Morning); 07, 09, 10, 11, 15, 16.12.2026 को प्रतिदिन 2 पारियां

2

समान पात्रता परीक्षा (सी. सेकेंडरी स्तर)-2026

CET (Sr. Sec.)

01.12.2026 – 03.12.2026

प्रतिदिन 2 पारियां

3

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026

CET

(Graduation)

16.01.2027, 17.01.2027, 18.01.2027

16 एवं 17.01.2027 को 2-2 पारियां; 18.01.2027 को 1 पारी (Morning)

4

प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025

NON-CET

25.01.2027

एक पारी में

5

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षाएं-2026

NON-CET

03.02.2027, 05.02.2027

प्रतिदिन एक पारी में

RSSB Exam Calendar 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Latest News सेक्शन में  Press Note 2026 : Press note for Upcoming Exam Dates पर क्लिक करें। 

  • परीक्षा कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसमें अपनी परीक्षा की तारीख चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 10:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News