RVUNL JE Admit Card 2025 OUT: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और जूनियर केमिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड देख सकते हैं। परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर 11 और 12 अप्रैल, 2025 को निर्धारित है।
RVUNL JE Admit Card 2025 Download Link
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और जूनियर केमिस्ट एडमिट कार्ड के लिए डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in से या नीचे दिए लिंक से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
| RRVUNL Junior Engineer, Jr Chemist Admit Card 2025 Link |
RVUNL 2025 Admit Card- हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में RVUNL 2025 एडमिट कार्ड के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:
| संगठन का नाम | राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर और जूनियर केमिस्ट |
| आरवीयूएनएल जेई परीक्षा तिथि 2025 | 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | energy.rajasthan.gov.in |
How to download RVUNL JE Admit Card 2025? ऐसे करें डाउनलोड
RVUNL JE एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in/rrvun पर जाएं।
- होमपेज पर "Recruitment for the Posts of Junior Engineer-I and Junior Chemist" सेक्शन में "Download Call Letter" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि सही से दर्ज करें।
- कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें जैसा कि पेज पर दिखाया गया है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए रंगीन प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- एडमिट कार्ड पर अपनी हाल की पहचान योग्य फोटो चिपकाएं।
- परीक्षा केंद्र पर फोटो आईडी प्रूफ और उसकी फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation