Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, राजस्थान ने सफाई कर्मचारी के 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। हालांकि पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 15 मई 2023 को खुलेगी और पात्र छात्र 16 जून 2023 तक अधिसूचना में उल्लिखित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नोटिफिकेशन के मुताबिक,इस भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फार्म विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा। उम्मीदवारों को आवेदन अधिसूचना पढ़ने के बाद ऑनलाइन करने की सलाह दी जाती है। आप इस लेख से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023 के बारे में हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सफाई कर्मचारी भारती 2023 के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन | स्वायत्त शासन विभाग |
पद का नाम | Safai Karamchari |
कुल पद | 13184 |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 15 मई 2023 |
अंतिम तिथि | 16 जून 2023 |
चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट |
Safai Karmchari Bharti 2023 Notification: भर्ती अधिसूचना
स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, जयपुर ने राज्य के 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के 13184 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती अधिसूचना 21 अप्रैल 2023 को आधिकारिक वेबसाइट @lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जारी की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सफाई कर्मचारी भारती 2023 राजस्थान अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Safai Karmchari Bharti 2023 Rajasthan Notification PDF |
Safai Karmchari Bharti 2023 Rajasthan: पदों की संख्या
जारी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत कुल 13184 रिक्त पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
Safai Karmi Vacancy 2023 Details: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी करना चाहते हैं, वे सफाई कर्मचारी नौकरियों के लिए राज नगर निकाय भर्ती पात्रता मानदंड 2023 की जांच कर सकते हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदक राजस्थान सफाई कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में सक्षम हो सकते हैं।
आयु सीमा:
पदों के लिए इच्छुक वे सभी उम्मीदवार जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है, भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इससे कम उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:
इस पद पर नियुक्त होने के लिए उम्मीदवार को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही उसे राजस्थानी भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा उसे राज्य के किसी शहरी केंद्र या विभाग में एक साल तक काम करने का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क:
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए 600 रूपये और ओबीसी, एससी, एसटी समेत आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारिक किए हैं। वही दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार राजस्थान सफाई कर्मचारी के 13184 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सबसे पहले स्वायत्तशासी सरकारी विभाग राजस्थान, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट @lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं, फिर होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। सफाई कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन लिंक आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
Safai Karamchari Online Apply Link: आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Safai Karamchari Bharti 2023 Application Form | आवेदन करने के लिए क्लिक करें |
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर नगर समिति,सड़क पर झाडू और नालियों की सफाई आदि कार्य करवा सकती है।
वेतन
राजस्थान सफाई कर्मचारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के अनुसार न्यूनतम 20000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation