स्टडी सर्च: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी बेस्ट सर्च इंजन
आजकल ऑनलाइन स्टडीज़ का दौर है. ऐसे में, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सर्च इंजन की उपयोगिता बहुत बढ़ गई है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेस्ट सर्च इंजन्स के बारे में जानकारी पेश कर रहे हैं.
कॉलेज स्टूडेंट्स आजकल अपना स्टडी मटीरियल ऑनलाइन सर्च करते हैं. कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अधिकतर स्टूडेंट्स एकेडमिक सेशनन्स के लिए विभिन्न विषयों के लिए अपने स्टडी नोट्स तैयार करते हैं. कुछ साल पहले तक कॉलेज स्टूडेंट्स अपने क्लास रूम लेक्चर्स के साथ-साथ कॉलेज की लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों, जर्नल्स, मैगजीन्स और न्यूज़पेपर आर्टिकल्स की सहायता से अपने स्टडी नोट्स तैयार करते थे. लेकिन इंटरनेट के इस दौर में अब कॉलेज टीचिंग और स्टडी पैटर्न्स के साथ ही सब्जेक्ट नोट्स रिपोर्ट्स तैयार करने के तरीके में भी पूर्ण बदलाव आ चुका है.
आजकल ऑनलाइन स्टडी और ऑनलाइन रिसर्च ने ट्रेडिशनल बुक्स और लाइब्रेरी का स्थान बखूबी ले लिया है. अब देश-दुनिया के अधिकतर स्टूडेंट्स अपनी हायर स्टडीज़ के लिए 24x7 इंटरनेट पर ऑनलाइन रिसर्च करते हैं. दरअसल, इंटरनेट पर एक बटन दबाते ही आपको जीवन के सभी विषयों के संबंध में दुनिया भर से जानकारी और ज्ञान हासिल हो जाता है और फिर, स्टूडेंट्स अपनी जरुरत और टैलेंट के मुताबिक अपने स्टडी नोट्स बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं.
लेकिन जब सर्च इंजन की विश्वसनीयता का प्रश्न उठता है तो मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध सारी जानकारी और इसकी सोर्स वेबसाइट्स की विश्वसनीयता एक बड़ी समस्या है. ऐसे में, हमारे पास आपकी इस गंभीर समस्या का समाधान है और इसलिए, हम आपके लिए कुछ बेस्ट सर्च इंजन्स की जानकारी पेश कर रहे हैं. ये सभी ऑनलाइन सर्च इंजन बहुत विश्वसनीय, लोकप्रिय और फ्री ऑफ़ कॉस्ट उपलब्ध हैं.
माइक्रोसॉफ्ट अकेडमिक (एमए)
माइक्रोसॉफ्ट अकेडमिक एक ऐसा सर्च इंजन है जो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है और इसके माध्यम से आप विभिन्न वैज्ञानिक पत्रों, सम्मेलनों, पत्रिकाओं सहित कई अन्य किस्म के शैक्षणिक प्रकाशनों को तुरंत देख सकते हैं. इसके अलावा, यह एक योजना आधारित सर्च इंजन है, न कि कीवर्ड आधारित सर्च इंजन. इसका अर्थ यह है कि माइक्रोसॉफ्ट अकेडमिक सूचकांक जानकारी के लिए प्राकृतिक भाषा संसाधन का उपयोग करता है और आपके सर्च विषय के आधार पर रिजल्ट देता है. MA 2.0 जो जुलाई 2017 में शुरू हुआ, उपयोगकर्ताओं को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और बेहतर सर्च अनुभव प्रदान करता है. आप किसी विषय और इसके भीतर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सर्च भी कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आप कंप्यूटर इंटेलिजेंस में रूचि रखते हैं तो आप कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर सुरक्षा, डेटा प्रोग्रामिंग जैसे कई अन्य विषयों के माध्यम से अपनी जानकारी फ़िल्टर कर सकते हैं.
लेक्सिस वेब
लेक्सिस वेब कानून विषय के स्टूडेंट्स के लिए या किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने कानून संबंधी प्रश्नों को सुलझाने के लिए एक बहुत उपयोगी साइट है. वेबसाइट पर दिखाए गए सभी परिणाम मान्य कानूनी साइट्स से प्राप्त किये जाते हैं. उपयोगकर्ता विभिन्न रिसर्च फिल्टर्स, जैसेकि न्यायिक क्षेत्राधिकार, अभ्यास क्षेत्र, स्रोत और फाइल प्रारूप आदि के आधार पर अपनी रिसर्चर्स भी सीमित कर सकते हैं. इसके साथ ही, साइट की किस्म, जैसेकि ब्लॉग, समाचार, सरकार, वाणिज्यिक आदि के आधार पर डेटा को फ़िल्टर करने का विकल्प भी लेक्सिस वेब में मौजूद है.
पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ इंडिया
भारत के सार्वजनिक पुस्तकालय आज स्टूडेंट्स के लिए अनुसंधान कार्यों और अन्य शैक्षिक लेखों का एक बड़ा स्रोत है. हालांकि इन पुस्तालयों का भारत की डिजिटल लाइब्रेरी के साथ कोई आधिकारिक संबंध नहीं है किंतु उनसे अधिकांश संग्रह प्राप्त किये गये हैं. पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ इंडिया मूल रूप से एक डिजिटल लाइब्रेरी है जो रिसर्चर्स, इतिहासकारों, विद्वानों और आम जनता को अपने संसाधन मुफ्त प्रदान करती है.
गूगल बुक्स
गूगल बुक्स सूचकांक के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को हजारों पुस्तकें ब्राउज़ करने की अनुमति देती हैं. यहां पर आप ऐसे पेज भी सर्च सकते हैं जिसमें कोई सर्च वाक्यांश शामिल हो. एक बार जब आप प्रासंगिक पुस्तक का पता लगा लेते हैं तो आप उस पुस्तक के पेज देख सकते हैं और यहां तक कि उन जगहों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं जहां से आप उस पुस्तक की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं.
रेफसीक
रेफसीक के न्यूनतम डिजाइन को देखते हुए, कोई भी व्यक्ति यह बड़ी आसानी से सोच सकता है कि यहां देखने के लिए ज्यादा सामग्री नहीं होगी. लेकिन, हम अक्सर यह भी सुनते हैं कि बाहरी रूप काफी भ्रामक हो सकता है. रेफसीक विशेष रूप से स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स के लिए डिज़ाइन किया गया सर्च इंजन है. इसकी कार्यक्षमता काफी हद तक गूगल के समान है और दोनों के बीच एकमात्र अंतर यह है कि रेफसीक वैज्ञानिक और शैक्षिक आधारित परिणामों पर ज्यादा फोकस करता है. इसका मतलब यह है कि रेफसीक ज्यादातर ऑनलाइन एन्साकोलापिडियाज, दस्तावेजों, पत्रिकाओं, किताबों, समाचार पत्र आदि से संबंधित जानकारी .edu या .org साइट्स के माध्यम से सर्च करता है. अगर आप अपने कॉलेज के स्टडी नोट्स और प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स तैयार करते समय इन सभी सर्च इंजन्स का इस्तेमाल करें तो आपको यकीनन अपनी जरूरत के मुताबिक अत्यंत विश्वसनीय और सटीक जानकारी हासिल हो सकती है.
गूगल स्कॉलर
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एकेडमिक रिसर्च और स्कॉलर्स लिटरेचर के लिए गूगल स्कॉलर, वेब पर गूगल की एक फ्री ऑफ़ कॉस्ट वेबसाइट है. यह दस्तावेजों की रैंकिंग फुल-टेक्स्ट, दस्तावेजों के प्रकाशन के विवरण, लेखक के नाम और अन्य विद्वानों के कार्यों में इसे कितनी बार उद्धृत या इस्तेमाल किया गया है, इन सब बातों के आधार पर करता है. इसके अलावा, यहां सूचीबद्ध जानकारी की समीक्षा अक्सर सहकर्मियों द्वारा की जाती है. गूगल स्कॉलर ने स्टूडेंट्स के लिए लेखों, पुस्तकों, सार, उद्धरणों और अन्य विद्वानों के रिसर्च लिटरेचर को प्राप्त करना काफी आसान बना दिया है.
रिसर्चगेट
रिसर्चगेट काफी हद तक एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां दुनिया भर के वैज्ञानिक और रिसर्चर्स आपस में आसानी से जुड़ सकते हैं. यद्यपि रिसर्चगेट पूरी तरह से एक रिसर्च इंजन नहीं है क्योंकि यहां सूचीबद्ध जानकारी किसी बाहरी स्रोत द्वारा नहीं बल्कि प्रकाशनों द्वारा अपने संग्रह से जुटाई जाती है. लगभग 11 लाख रिसर्चर्स द्वारा अपने काम को प्रस्तुत करने के साथ ही इस मंच पर उपयोगकर्ताओं के उपयोग के लिए 100 मिलियन से अधिक प्रकाशन उपलब्ध हैं. यहां तक कि आप केवल इन प्रकाशनों का उपयोग ही नहीं करते हैं बल्कि आप इस मंच पर रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों से संस्कृति, पर्यावरण संबंधी मुद्दों, राजनीति, स्वास्थ्य, विज्ञान, अंतरिक्ष आदि विषयों पर प्रश्न भी पूछ सकते हैं. आपको यहां तकरीबन सारे विषयों पर जानकारी मिल सकती है.
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर ई-संसाधन अनुभाग में भारत के स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स के लिए अकादमिक अनुसंधान कार्यों का एक काफी बड़ा संग्रह है. इस परिषद के संग्रह के सोर्स ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दि रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री और कई अन्य लोकप्रिय और विश्वसनीय सूचना वेबसाइट्स हैं.
आईसीक
आईसीक स्टूडेंट्स, शिक्षकों और प्रशासकों के लिए एक बहुत बढ़िया सर्च इंजन है. यह एक निशुल्क सर्च इंजन है जो आपको विश्वविद्यालयों, सरकारों और प्रतिष्ठित गैर-वाणिज्यिक स्रोतों से हजारों विद्वानों की अनुसंधान सामग्री उपलब्ध करवाता है और यह सामग्री एडिटर्स द्वारा समीक्षित होती है. इसके अलावा, आईसीक में कई फिल्टर भी उपलब्ध हैं जिससे आप काफी आसानी से अपने लक्ष्य के अनुसार विषय, रिसोर्स टाइप, स्थान या लेखक के आधार पर अपने सर्च रिजल्ट्स तलाश सकते हैं और इन रिजल्ट्स को अपनी जरूरत के अनुसार परिष्कृत भी कर सकते हैं.
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं उपयोगी ऑनलाइन स्टडी टूल्स
ऑनलाइन कोडिंग कोर्सेज: भारत में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए चंद खास विकल्प
ये फ्री ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्सेज करके निखारें अपने लैंग्वेज स्किल्स, मिलेंगे बेहतरीन करियर ऑफर्स