SEBI Grade A Score Card 2026 Link [OUT]: सेबी ग्रेड A प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें चेक
SEBI Grade A Score Card 2026 OUT: सेबी ग्रेड A स्कोर कार्ड 2026, 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार फेज-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना सेक्शन-वाइज स्कोर और कुल अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। सेबी ग्रेड A प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सेबी ग्रेड A प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 आधिकारिक तौर पर 4 फरवरी को जारी कर दिया है। असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा के पहले स्टेज में शामिल हुए उम्मीदवार अब sebi.gov.in पर जाकर अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल SEBI का लक्ष्य अलग-अलग डिसिप्लिन में 137 असिस्टेंट मैनेजरों की भर्ती करना है। फेज 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फेज 2 के लिए उपस्थित होंगे।
SEBI Grade A Scorecard Phase I 2026- सेबी ग्रेड ए परीक्षा हाइलाइट्स
SEBI ने ग्रेड A स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
-
संगठन का नाम: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI)
-
परीक्षा का नाम: SEBI ग्रेड A परीक्षा 2026
-
पद का नाम: ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर)
-
कुल वैकेंसी: 135
-
फेज-1 परीक्षा तिथि: 10 जनवरी 2026
-
स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि: 04 फरवरी 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट:sebi.gov.in
SEBI ग्रेड A स्कोर कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
SEBI ने ग्रेड A प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से असिस्टेंट मैनेजर प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
| SEBI Grade A Scorecard Phase I 2026 Link |
SEBI Grade A Phase 1 Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके SEBI ग्रेड A फेज-1 स्कोरकार्ड 2026 देख सकते हैं।
-
sebi.gov.in पर जाकर SEBI के करियर पेज खोलें।
-
“SEBI Grade A Officer (Assistant Manager) Phase 1 Score Card” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिखा कैप्चा कोड भरें।
-
सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.