SGPGI Nursing Officer Admit Card 2024: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड SGPGI की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और अन्य पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 और16 जुलाई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेंडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने इस लेख में एडमिट कार्ड (Hall Ticket) डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक साझा किया है।
यहां देखें: Rajasthan University Result 2024 OUT
SGPGI Hall Ticket 2024 Download Link
एसजीपीजीआई एडमिट कार्ड 2024 आज 8 जुलाई 2024 को sgpgims.org.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, वैध फोटो आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल, रोल नंबर, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण होते हैं।
एडमिट कार्ड के लिए यहां पर क्लिक करें |
SGPGI Nursing Officer Admit Card 2024: इस दिन होगा एग्जाम
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 15 और 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने वाले है, वे नीचे दी तालिका में एग्जाम शिफ्ट, टाइमिंग देख सकते हैं:
तारीख | शिफ्ट | पद |
15 जुलाई 2024 (सोमवार) | शिफ्ट-1 (8:30 AM- 10:30 AM) |
|
शिफ्ट-2 (12:30 PM- 2:30 PM) |
| |
शिफ्ट-3 (4:30 PM- 6:30 PM) |
| |
16 जुलाई 2024 (मंगलवार) | शिफ्ट-4 (12:30 PM- 2:30 PM) |
|
शिफ्ट-5 (4:30 PM- 6:30 PM) |
|
SGPGI Admit Card 2024 Download Kaise kare?
SGPGI ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'भर्ती' या 'एडमिट कार्ड' सेक्शन पर जाएं।
- 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे प्रिंट करें।
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपके पास अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड होना चाहिए। यदि आपको अपना पंजीकरण संख्या या पासवर्ड याद नहीं है, तो आप ' forgotten पासवर्ड' लिंक पर क्लिक करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के बिना आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें।
Also Check: जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation