SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने वर्ष 2023 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा अधिसूचना 2023 पीडीएफ अब ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है। एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा विस्तृत अधिसूचना 21-27 अक्टूबर 2023 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए वेबसाइट ssbrectt.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा शॉर्ट नोटिस 9 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया है।
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023: हाइलाइट
जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे इस भर्ती के बारे में सभी विवरण नीचे दिए गए हैं। एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के बारे में सभी जानकारी नीचे दी टेबल में देखें।
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 | |
भर्ती संगठन का नाम | सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) |
पद का नाम | कांस्टेबल जीडी (स्पोर्ट्स कोटा) |
रिक्त पदों की संख्या | 272 |
नौकरी करने का स्थान | अखिल भारतीय |
आवेदन करने की तिथि | 21 अक्टूबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssbrectt.gov.in |
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा 2023 शॉर्ट नोटिस |
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023: आयु-सीमा
एसएसबी के पात्रता मानदंड के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं परीक्षा पास की मार्कशीट होनी चाहिए, साथ ही अभ्यर्थी एक स्पोर्ट्स पर्सन होना चाहिए।
SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ssb.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर "भर्ती" टैब पर क्लिक करें और फिर "नवीनतम अधिसूचनाएं" पर क्लिक करें।
- फिर लिखें हुए "SSB Constable GD Sports Quota Recruitment 2023" पर क्लिक करें।
- अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और चेक करें कि क्या आप पद के लिए पात्र हैं।
- यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो "APPLY Online" लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी एक नया खाता बनाकर या पहले से मौजूद खाते में लॉग इन करके स्वयं को रजिस्टर्ड करें।
- सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें और स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और आवेदन फॉर्म को चेक करें और जमा करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation