SSC CPO Result 2026 OUT: एसएससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
SSC CPO Result 2026 OUT: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 मार्च 2026 को एसएससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 3 हजार से अधिक सब-इंस्पेक्टर के पदों की भर्तियों की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार अब पीईटी/पीएसटी राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CPO Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीपीओ का रिजल्ट आज यानी 30 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। एसससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। टियर-1 की परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CPO Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
एसएससी सीपीओ का रिजल्ट पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग PDF में जारी किया गया है। उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ 2026 टियर-1 रिजल्ट PDF (पुरुष उम्मीदवार) - क्लिक करें
एसएससी सीपीओ 2026 टियर-1 रिजल्ट PDF (महिला उम्मीदवार) - क्लिक करें
SSC CPO Result 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी सीपीओ का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट PDF के रूप में जारी कर दिया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम है। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | एसएससी सीपीओ 025-26 |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| रिक्त पदों की संख्या | 3,073 पद |
| टियर-1 परीक्षा तिथि | 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक |
| रिजल्ट जारी होेने की तिथि | 30 मार्च 2026 |
| चयन का अगला चरण | पीईटी/पीएसटी (शारीरिक परीक्षा) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CPO Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएसी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
रिजल्ट सेक्शन ओपन करें।
-
SSC CPO Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। Ctrl+F से अपना नाम सर्च करेंं।
ये भी पढें: India Post GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.