SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Marks 2023-2024: कर्मचारी चयन आयोग ने आज, 7 फरवरी को एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और आसान स्टेप नीचे दिए गए है।
एसएससी ने 27 दिसंबर, 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। अब आयोग ने एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 मार्क्स अपलोड कर दिए है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 मार्क्स देखने और डाउनलोड करने की सुविधा 7 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
इस लिंक पर क्लिक करें | |
SSC Delhi Police Head Constable Marks Link-1 | |
SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Mark Link-2 |
कैसे डाउनलोड करें SSC Delhi Police Head Constable Marks?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों की मदद से ऑफिशियल साइट पर जा कर एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: मुखपेज पर, "दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय)- विस्तृत अंक अपलोड करना" के रूप में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: इसके बाद डैशबोर्ड पर रिजल्ट/अंक टैब पर जाएं और अपने अंक देखें।
चरण 5: अंत में, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट प्राप्त करें।
कब हुई थी एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा?
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022, 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने मार्च-अप्रैल 2023 में योग्य उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण आयोजित किया। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 835 रिक्त पद भरे जाएंगे। जिसमें महिलाओं के लिए 276 पद और पुरुषों के लिए 559 पद शामिल हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation