SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, यहां करें चेक

Last Updated: Apr 12, 2026, 09:57 IST

SSC GD Constable Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 11 अप्रैल 2026 को एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षा के संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है। परीक्षाएं 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। 

SSC GD Constable Exam Date 2026
SSC GD Constable Exam Date 2026

SSC GD Constable Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में कांस्टेबल (GD) और एसएसएफ के अलावा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर  दिया है, जिसकी परीक्षाएं 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 के बीच चार फेज में आयोजित की जाएंगी। एसएससी इस परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के कुल 25,487 रिक्त पदों को भरेगा। इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी ने 11 अप्रैल 2026 को  अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 

SSC GD Constable Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी जीडी की लिखित सीबीटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का नाम 

जीडी कांस्टेबल परीक्षा

पद का नाम 

कांस्टेबल 

रिक्त पदों की संख्या 

25,487

विभाग 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और  असम राइफल्स 

परीक्षा की तिथि 

27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 के बीच आयोजित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC GD Constable Exam Slot 2026 बुक करने का लिंक 

इन परीक्षाओं मे शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास स्लॉट का विकल्प खुला है। एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा के लिए स्लॉट बुक करने की टाइमिंग 11 अप्रैल (दोपहर 3.00 बजे) से 15 अप्रैल 2026 (शाम 5.00 बजे) तक है। नीचे स्लॉट बुक करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुक करने का लिंक 

 SSC GD Constable वैकेंसी डिटेल्स 

एसएससी द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के पदों के लिए कुल 25,487 रिक्तियों की घोषणा की गई है। जिनमें 23,467 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवार और 2,020 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए घोषित की गई हैं।

ये भी पढ़ें: SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026: एसएससी सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए सांकेतिक नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 12, 2026, 09:57 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News