This is an archived article last updated on Feb 11, 2025. The information may be outdated.

SSC GD Exam Admit Card 2025 OUT: 13, 12, 11 और 10 फरवरी की परीक्षा के लिए कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 11, 2025, 12:21 IST

SSC GD Constable Exam Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन होगी। जो उम्मीदवार 13, 12, 11 और 10 फरवरी को परीक्षा देंगे, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 का डायरेक्ट लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है।

SSC GD Exam Admit Card 2025 OUT
SSC GD Exam Admit Card 2025 OUT

SSC GD Exam Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 10, 11, 12 और 13 फरवरी 2025 को निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना SSC GD हॉल टिकट (SSC GD Admit Card 2025)  डाउनलोड कर सकते हैं।अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें:- SSC GD Cut Off 2025 (Expected)

SSC GD Constable Exam Admit Card 2025 Download Link

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13, 12, 11 और 10 फरवरी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक नीचे दिया गया है। जिस पर क्लिक करके आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Exam Hall Ticket Link

यहां क्लिक करें

SSC GD Admit Card 2025 OUT

उम्मीदवार अपने लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल कर SSC GD एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल लगभग 52,69,500 आवेदको  ने 39481 SSC GD कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 के बीच होगी। अभ्यर्थी अन्य विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

संगठन का नाम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
रिक्तियों की संख्या 39481
एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2025 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 एवं 25 फरवरी 2025।
आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in
ईमेल आईडी helpdesk-ssc@ssc.nic.in
हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063

SSC की आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का शेड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 एवं 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक के दो अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। कांस्टेबल परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।

कैसे करें SSC GD कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपने रीजनल SSC पोर्टल (जैसे NR, SR, WR, ER) को चुनें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर आपका SSC GD Constable Admit Card 2025 दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

SSC GD 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड में किन जानकारियों की जांच करें?

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरणों की जांच करें:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  •  परीक्षा की तिथि और समय
  •  परीक्षा केंद्र का पता
  •  महत्वपूर्ण निर्देश

SSC GD 2025 परीक्षा के दौरान क्या लेकर जाएं?

  • प्रिंट किया हुआ SSC GD एडमिट कार्ड
  • एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 11, 2025, 12:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News