SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2023 टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जिन्होने इन पदों के लिए आवेदन किया है वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेएचटी परीक्षा 16 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन मोड में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में जूनियर हिंदी अनुवादक के पद पर 307 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी।
एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणो को देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसएससी जेएचटी 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करने का एक डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में नीचे दिया गया है।
SSC JHT Admit Card 2023 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख कर ऑफिशियल साइट पर जाकर एसएससी जेएचटी टियर 1 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर लिखें एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे चेक करें और डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड नहीं लाएंगे उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने और एसएससी जेएचटी परीक्षा 2023 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
SSC JHT Exam Pattern 2023: जेएचटी टियर 1 परीक्षा पैटर्न
SSC JHT परीक्षा 2023 को दो चरणों में विभाजित किया गया है: पेपर 1 और पेपर 2। आयोग 16 अक्टूबर को SSC JHT पेपर 1 परीक्षा आयोजित करेगा और इसके लिए जेएचटी टियर 1 एडमिट कार्ड प्रकाशित कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी पेपर 1 में पास प्रदर्शन करेंगे, वे 31 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले पेपर 2 में बैठने के पात्र होंगे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एसएससी जेएचटी परीक्षा पैटर्न 2023 देखें:
भाग | पेपर का तरीका | विषय | प्रश्नों की संख्या | अवधि |
पेपर 1 | कंप्यूटर आधारित | सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी | 200 | 2 घंटे |
पेपर 2 | वर्णनात्मक | अनुवाद और निबंध | 200 | 2 घंटे |
एसएससी जेएचटी टियर 1 परीक्षा 2023 में पेपर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसका मतलब यह है कि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए कुल अंक से एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation