This is an archived article last updated on Jun 28, 2017. The information may be outdated.

4000+ नर्स जॉब्स: एम्स, ऋषिकेश, एम्स रायपुर, ICSIL एवं अन्य संगठनों में, जल्द करें आवेदन

Last Updated: Jun 28, 2017, 07:59 IST

AIIMS ऋषिकेश, AIIMS भुवनेश्वर, AIIMS रायपुर सहित कई सरकारी अस्पतालों या विभागों में स्टाफ नर्स व अन्य रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

4000+ नर्स जॉब्स: एम्स, ऋषिकेश, एम्स रायपुर, ICSIL एवं अन्य संगठनों में, जल्द करें आवेदन
4000+ नर्स जॉब्स: एम्स, ऋषिकेश, एम्स रायपुर, ICSIL एवं अन्य संगठनों में, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukari

नर्स की नौकरी महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा करियर माना जाता है. इस क्षेत्र में अगर छोटे शहरों की बात करें तो अधिकतर महिलाओं की शादी का उम्र में ही हो जाती है एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ से अधिकतर मामले में अपनी पूरी पढाई पूरी नही कर पाती हैं. इन महिलाओं के लिये नर्स का जॉब एक बहुत अच्छा विकल्प होता है क्योंकि इसमें शैक्षणिक योग्यता उच्च माध्यमिक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होती है.

अगर आप में से कोई इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाहत रखते हैं तो हम आपके लिए देश के विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा नर्स की घोषित रिक्तियों की सूची लेकर आये हैं. बस आपको दिए गये समय के अंदर अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करना है.

कार्यप्रकृति की दृष्टि से यह क्षेत्र महिलाओं के बिलकुल अनुकूल है. आज हर नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार शहर से गाँव तक अस्पताल खोलने की दिशा में प्रतिबद्ध एवं कार्यरत है. अगर रिक्तियों के लिहाज से भी इस क्षेत्र को देखा जाए तो यह महिलाओं के लिए एक बेहतर क्षेत्र है.

अगर घोषित रिक्तियों की बात करें तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश ने स्टाफ नर्स ग्रेड -2 के 1126 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही साथ एम्स, ऋषिकेश ने स्टाफ नर्स ग्रेड -2 और सहायक नर्सिंग सुपरिंटेंड के कुल 1154 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

वहीँ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), रायपुर ने भी स्टाफ नर्स ग्रेड-I और II के 475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

उपर्युक्त उल्लिखित पदों के साथ साथ नर्स की अन्य घोषित रिक्तियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी आप नीचे दिए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं.

CDMO मलकानगिरी ने स्टाफ नर्स एवं अन्य 29 पदों के लिए किया आवेदन आमंत्रित

एम्स, भुवनेश्वर में नर्स, तकनीकी सहायक एवं अन्य 1217 पदों के लिए 28 जून तक करें आवेदन

ICSIL में स्टाफ नर्स सहित अन्य 24 पदों के लिए वेकेंसी, करें शीघ्र आवेदन

एम्स, ऋषिकेश भर्ती 2017, स्टाफ नर्स ग्रेड -2 के 1126 पदों के लिए 31 जुलाई तक करें अप्लाई

एम्स, ऋषिकेश में निकले स्टाफ नर्स एवं सहायक नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट के 1154 पदों के लिए वेकेंसी


ASBTC में नर्स, असिस्टेंट एवं अन्य पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन

एम्स रायपुर में स्टाफ नर्स के लिए 475 पद रिक्त, करें अविलम्ब आवेदन

नर्स की 100 वेकेंसी: अगर बनना है नर्स तो 10 जुलाई तक करें आवेदन

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More
    First Published: Jun 28, 2017, 07:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News