ये फ्री ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज आपको बनायेंगे ज्यादा स्किल्ड और सफल
कुछ वास्तव में उपयोगी ऐसे शॉर्ट फ्री ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज हैं जो आपके स्किल्स को बढ़ा सकते हैं और आपको एक सफल व्यक्ति बना सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए यह आर्टिकल जरुर पढ़ें.
भारत में इन दिनों कई ऐसे शॉर्ट ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज उपलब्ध हैं जिनसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स अपने एक्स्ट्रा वर्किंग स्किल्स बढ़ा सकते हैं. इन कोर्सेज के तहत स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स शॉर्ट-टर्म के ऑनलाइन माइक्रो डिग्री/ सर्टिफिकेट/ प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं और अपनी जॉब प्रोफाइल्स या जॉब पोर्टफोलियो को भी इम्प्रूव कर सकते हैं.
कोविड - 19 महामारी के कारण आजकल देश-दुनिया में अधिकतर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स अपने घर पर रहते हुए भी इंटरनेशनल फेम की यूनिवर्सिटीज़ और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स से कई माइक्रो बैचलर्स और मास्टर कोर्सेज जैसेकि - डाटा साइंस, मैनेजमेंट, डिजिटल फोटोग्राफी, इंटरनेशनल लॉ, मार्केटिंग, बिग डाटा और साइबर सिक्यूरिटी एवं अन्य अनेक कोर्सेज - फ्री ऑफ़ कॉस्ट ज्वाइन कर सकते हैं.
अब, यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी करियर लाइन या फ़ील्ड ऑफ़ एक्सपर्टाइज़ से सीधे तौर पर लिंक्ड कोई कोर्स करना चाहते हैं या फिर, कोई अलग शॉर्ट-टर्म कोर्स. अगर आप कोई भी शॉर्ट ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्स कर लेते हैं तो इससे न सिर्फ आपके वर्किंग स्किल्स ही बढ़ेंगे अपितु, आप अपने (भावी) एम्प्लायर के लिए भी अधिक मूल्यवान हो जायेंगे.
फ्यूचर लर्न के फ्री ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज
इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपके लिए निम्नलिखित कोर्सेज उपलब्ध हैं:
- इंटरनेशनल मार्केटिंग: इंटरकल्चरल कम्युनिकेशन मैनेजमेंट - एंजिला रस्किन यूनिवर्सिटी
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट: ह्यूमन रिसोर्सेज एंड लीडरशिप - एंजिला रस्किन यूनिवर्सिटी
- बिजनेस मैनेजमेंट: मार्केटिंग प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- चेंज मैनेजमेंट - ग्लासगो यूनिवर्सिटी
- साइबर सिक्यूरिटी ऑपरेशन्स - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- डाटा साइंस: डाटा - ड्राइवन डिसीजन मेकिंग - मोनाश यूनिवर्सिटी
- डाटा एनालिटिक्स फॉर डिसीजन मेकिंग - क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी, लंडन
- डिजिटल फोटोग्राफी: क्रिएटिंग ए प्रोफेशनल पोर्टफोलियो - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- फिन टेक: फाइनेंशल इनोवेशन - डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी
- ग्लोबल डेवलपमेंट इन प्रैक्टिस: डिजाइनिंग एन इंटरवेंशन
एड्क्स के फ्री ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज
यहां आप निम्नलिखित माइक्रो मास्टर्स कोर्सेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट ज्वाइन कर सकते हैं:
- बायोइन्फॉर्मेटिक्स
- इंटरनेशनल लॉ
- बिग डाटा
- एंटरप्रिनियोरशिप
- आर्टिफिशल इंटेलिजेंस
- लीडिंग एजुकेशनल इनोवेशन एंड इम्प्रूवमेंट
- सोलर एनर्जी इंजीनियरिंग
- इमर्जिंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज
- डिजिटल लीडरशिप
- डिज़ाइन थिंकिंग
- इंस्ट्रक्शनल डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी
- डिजिटल प्रोडक्ट मैनेजमेंट
- मार्केटिंग इन ए डिजिटल वर्ल्ड
- साइबर सिक्यूरिटी
- इनफॉर्मेशन सिस्टम्स
कोर्सेरा के फ्री ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज
आपके लिए अब यहां पेश हैं कोर्सेरा के शॉर्ट फ्री ऑनलाइन डिग्री, सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्सेज:
- मास्टर ऑफ़ पब्लिक हेल्थ - मिशिगन यूनिवर्सिटी
- ग्लोबल मास्टर ऑफ़ पब्लिक हेल्थ -इम्पीरियल कॉलेज, लंडन
- फाइनेंशल मार्केट्स - येल यूनिवर्सिटी
- मार्केटिंग इन ए डिजिटल वर्ल्ड - इलेनॉइस यूनिवर्सिटी
- हेल्थ केयर मार्केट प्लेस - मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी
- गूगल IT सपोर्ट प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - गूगल
- न्यू - IMB साइबर सिक्यूरिटी एनालिस्ट प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - IBM
- गूगल IT ऑटोमेशन विद पाइथन प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - गूगल
- क्लाउड आर्किटेक्चर विद गूगल क्लाउड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - गूगल क्लाउड
- IMB AI इंजीनियरिंग प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - IBM
- SAS प्रोग्रामर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - SAS
- SAS विजूअल बिजनेस एनालिटिक्स प्रोफेशनल सर्टिफिकेट - SAS
कुछ अन्य विशेष फ़ील्ड्स में आप ऑनलाइन माइक्रो डिग्री कोर्सेज ज्वाइन कर सकते हैं जैसेकि:
- एजुकेशन - वेबस्टर यूनिवर्सिटी
- इंग्लिश - एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी
- नर्सिंग (BSN) - सदर्न मिसिसिप्पी यूनिवर्सिटी
- एग्रीकल्चर साइंस - मर्रे स्टेट यूनिवर्सिटी
- एप्लाइड कंप्यूटर साइंस - ट्रॉय यूनिवर्सिटी
- बिजनेस - यूनिवर्सिटी ऑफ़ अल्बामा
- लिबरल आर्ट्स - नॉर्दन एरिज़ोना यूनिवर्सिटी
- पब्लिक इन दी पब्लिक सेक्टर - NC - स्टेट एट रॉली
- क्रिमिनल जस्टिस - फोर्ट हायेस स्टेट यूनिवर्सिटी
- साइकोलॉजी - वेलैंड बैप्टिस्ट यूनिवर्सिटी
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
मास्टर डिग्री लेकर स्टूडेंट्स पायें अपने करियर में तरक्की
वर्ष 2020 में 12 पास स्टूडेंट्स के लिए इग्नू के बेहतरीन डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेज