Top 5 Sarkari Naukari-12 August 2021: ESIC Hyderabad, BSF, UKPSC, NLC, RSMSSB एवं अन्य संगठनों में निकली 2000 से अधिक सरकारी नौकरियां
12 अगस्त 2021 को ESIC मेडिकल कॉलेज हैदराबाद, सीमा सुरक्षा बल (BSF), उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC), राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है ESIC मेडिकल कॉलेज हैदराबाद, सीमा सुरक्षा बल (BSF), उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC), राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न फैकल्टी, कांस्टेबल, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक मंडल परिवहन अधिकारी, अप्रेंटिस, फायरमैन, असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) पदों की भर्ती के लिए बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 20 अगस्त 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
ESIC मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद भर्ती 2021: 237 फैकल्टी एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
अगर आप कुशल खिलाड़ी हैं और सीमा सुरक्षा बल द्वारा निर्धारित स्पोर्ट्स योग्यता रखते हैं तो आपके लिए कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका है. उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल (BSF), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 07 अगस्त से 13 अगस्त 2021 तक के रोजगार समाचार पत्र में अस्थायी आधार पर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. सभी योग्य खिलाड़ियों से rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये हैं. बीएसएफ जीडी कांस्टेबल पंजीकरण 09 अगस्त 2021 से शुरू होगा और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -bsf.gov.in पर 22 सितंबर 2021 को या उससे पहले बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2021: 269 कांस्टेबल पदों की वेकेंसी, स्पोर्ट्स कोटा में होगा चयन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य (सिविल) ऊपरी अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2021 (ऊपरी पीसीएस) के तहत विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ukpsc.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किया है. प्रासंगिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी भर्ती 2021 के लिए 10 अगस्त से 30 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, वायरमैन सहित विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है, सभी इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2021 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 25 अगस्त 2021 तक उपलब्ध रहेगी और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2021 है.
NLC भर्ती 2021: 675 अप्रेंटिस पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov पर फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. बोर्ड द्वारा 600 से अधिक रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है. उम्मीदवारों को RSMSSB फायरमैन भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. RSMSSB फायरमैन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी और 19 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी. उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने से पहले, RSMSSB फायरमैन अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को अवश्य पढ़ें.