Top 10 DU Colleges in 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वाधिक मांग वाले विश्वविद्यालयों में से एक है। डीयू न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बल्कि अपनी अच्छी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के लिए भी लोकप्रिय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रों ने राजनीति, मनोरंजन उद्योग आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल जैसे अभिनेता हों, या पत्रकारिकता में अर्नब गोस्वामी और निधि राजदान पत्रकार हों या कपिल सिब्बल, शशि थरूर या मणिशंकर अय्यर जैसी बड़ी राजनीतिक हस्तियां हों, सभी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पढाई की है.
सीयूईटी 2024 के रिजल्ट जारी होते ही दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है. देश के दूर दूर के क्षेत्रों के छात्र यहाँ एडमिशन लेने आरहे हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बंधित कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को उनकी रैंकिंग कट ऑफ आदि के बारे में जानना जरुरी है.
पिछले वर्ष की एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय 11वें स्थान पर था। हर साल एनआईआरएफ रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 5 जून को जारी की गई। (राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क) भारत में विभिन्न धाराओं, पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए विभिन्न श्रेणियों में जारी की जाती है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में, दिल्ली विश्वविद्यालय ने शीर्ष विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 11वां स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुसंधान श्रेणी में 17वां स्थान प्राप्त किया। इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय के कई संबद्ध कॉलेजों ने शीर्ष 10 कॉलेजों की श्रेणी में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त किए हैं। एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज मिरांडा हाउस ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से 91 कॉलेज संबद्ध हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप कॉलेज 2024
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 अभी जारी होनी बाकी है। हालाँकि, उम्मीदवार पिछले वर्षों की एनआईआरएफ-रैंकिंग के अनुसार डेटा जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। पिछले वर्ष की एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस और लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन ने अखिल भारतीय रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज का नाम | NIRF 2023 रैंकिंग | स्कोर |
मिरांडा हाउस | 1 | 74.81 |
हिंदू कॉलेज | 2 | 72.39 |
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज | 6 | 70.78 |
किरोड़ीमल कॉलेज | 9 | 69.32 |
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन | 9 | 69.32 |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) | 11 | 68.86 |
हंसराज कॉलेज | 12 | 68.42 |
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज
| 13 | 67.89 |
सेंट स्टीफंस कॉलेज
| 14 | 67.83 |
देशबंधु कॉलेज | 17 | 65.22 |
आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज | 21 | 63.85 |
लेडी इरविन कॉलेज
| 22 | 63.59 |
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज | 22 | 63.59 |
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | 24 | 63.42 |
दौलत राम कॉलेज | 28 | 61.95 |
गार्गी कॉलेज | 31 | 60.40 |
शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन | 32 | 60.01 |
मैत्रेयी कॉलेज | 36 | 58.39 |
जेएमसी - जीसस एंड मैरी कॉलेज | 38 | 58.05 |
कमला नेहरू कॉलेज | 43 | 57.29 |
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली | 47 | 56.71 |
दयाल सिंह कॉलेज | 48 | 56.60 |
रामानुजन कॉलेज | 49 | 56.22 |
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज | 62 | 54.83 |
रामजस कॉलेज | 67 | 54.47 |
श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली | 68 | 54.44 |
शिवाजी कॉलेज | 70 | 54.27 |
महाराजा अग्रसेन कॉलेज - एमएसीडीयू | 81 | 53.73 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | 84 | 53.51 |
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज | 92 | 52.88 |
केशव महाविद्यालय, दिल्ली | 93 | 52.72 |
इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज | 97 | 52.49 |
डीयू सीयूईटी कट ऑफ 2024
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया डीयू सीएसएएस 2024 प्रवेश के माध्यम से की जाएगी। जो उम्मीदवार CUET UG परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे CUET 2024 स्कोर के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। पिछले वर्ष की दिल्ली विश्वविद्यालय कट-ऑफ जानने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:
कॉलेज का नाम | बीए कट ऑफ (प्रतिशत में) | बीए (ऑनर्स) कट ऑफ (प्रतिशत में) | बीएससी कट ऑफ (प्रतिशत में) | बीएससी (ऑनर्स) कट ऑफ (प्रतिशत में) | बीकॉम कट ऑफ (प्रतिशत में) |
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन | 97-99 | 90-92 | 92-94 | 99-100 | 99-100 |
गार्गी कॉलेज | 99+ | 97.5-98.5 | 99-100 | 99-100 | 80-81 |
हंस राज कॉलेज | 98.5-99.5 | 96-98 | 96-98 | 99-100 | 99-100 |
दौलत राम कॉलेज | 99+ | 98-99.5 | 89-90 | 99-100 | 94-96 |
आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज | 95-96 | 96.5-98 | 96-98 | 97-99 | 96-98 |
अदिति महाविद्यालय | 96-97 | 92-94 | 98-100 | 99-100 | 96-98 |
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज | 97.5-98.5 | 96-98 | 96-98 | 97-99 | 99-100 |
भारती कॉलेज | 95-97 | 96-98 | 99-100 | 96-97 | 99-100 |
भीम राव अंबेडकर कॉलेज | 96-97 | 96-98 | 99-100 | 94-96 | 99-100 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | 98-99 | 96-98 | 96-98 | 99-100 | 99-100 |
देशबंधु कॉलेज | 88-90 | 80-82 | 76-78 | 78-80 | 99-100 |
हिंदू कॉलेज | 99+ | 96-98 | 96-98 | 96-98 | 99-100 |
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज | 98.5-99.5 | 91-93 | 92-93 | 99-100 | 96-98 |
जीसस एंड मैरी कॉलेज | 99+ | 95-96 | 93-95 | 99-100 | 99-100 |
किरोड़ीमल कॉलेज | 98-99.5 | 96-98 | 96-98 | 99-100 | 99-100 |
लक्ष्मीबाई महिला कॉलेज | 96-97 | 92-94 | 96-98 | 99-100 | 99-100 |
महाराजा अग्रसेन कॉलेज | 95-96 | 92-94 | 92-94 | 96-98 | 99-100 |
महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन | 95-96 | 90-91 | 93-94 | 96-98 | 96-98 |
मैत्रेयी महिला कॉलेज | 97-98 | 92-93 | 91-92 | 95-97 | 96-98 |
माता सुंदरी महिला कॉलेज | 96-97 | 94-96 | 92-93 | 94-96 | 99-100 |
मिरांडा हाउस | 99-100 | 98-100 | 99-100 | 98-100 | 99-100 |
मोती लाल नेहरू कॉलेज | 98.5-99.0 | 98-99 | 97-99 | 97-98 | 98-99 |
राजधानी कॉलेज | 97-99 | 97-99 | 96-97 | 96-98 | 97-98 |
रामानुजन कॉलेज | 98-99 | 97.5-98.5 | 96-97 | 97-99 | 98-99 |
रामजस कॉलेज | 99+ | 98-100 | 98-99 | 98-99 | 99-100 |
शहीद भगत सिंह कॉलेज | 97-98 | 97-99 | 95-96 | 96-97 | 98-99 |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स | – | – | – | – | 99-100 |
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज | 98-99 | 97-98 | 97-98 | 96-98 | 98-99 |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | 99-100 | 98-100 | 98-99 | 98-99 |
|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation