HBSE बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से कक्षा10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in. पर HBSE टॉपर्स लिस्ट 2025 के साथ, टॉपर के नाम अंक, कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी देख सकते हैं। आगे पढ़ें टॉपर्स से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में पहला स्थान हासिल करने वाले पांच छात्र हैं, जिसमें हिसार के रोहित, अंबाला की माही, झज्जर की रोमा और तानिया ने 497 मार्क्स के साथ टॉप किया है। इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में 92.49% प्रतिशत छात्र हुए पास। इस साल प्राइवेट स्कूल के छात्रों का स्कोर सरकारी स्कूल से बेहतर दर्ज किया गया है।
HBSE Result 2025 Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में 92.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं नीचे साझा की गई टेबल में आप लड़के और लड़कियों का भी पास प्रतिशत देख सकते हैं।
| HBSE 10वीं के छात्र | पास हुए छात्र | कुल पास प्रतिशत | प्रतिशत |
| कुल छात्र | 2,71,499 | 2,51,110 | 92.49% |
| लड़कियां | 1,29,249 | 1,21,566 | 94.06% |
| लड़के | 1,42,250 | 1,29,544 | 91.07% |
Haryana Board 10th Result 2025: ये रहे इस साल हरियाणा बोर्ड 10वी के टॉपर्स
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं के काफी छात्रों ने अपने राज्य, जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है, जिसकी लेटेस्ट लिस्ट हमने नीचे टेबल में साझा की है। यहां देखे साल 2025 के हरियाणा बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट का विवरण.
| रैंक | नाम | स्कूल | जिला | मार्क्स |
| 1 | रोहित | Oxford Public Sr. Sec. School | हिसार | 497 |
| 1 | माही | New Saraswati Sr. Sec. School | अंबाला | 497 |
| 1 | रोमा | CR Sr. Sec. School | झज्जर | 497 |
| 1 | तानिया | CR Sr. Sec. School | झज्जर | 497 |
| 2 | अक्षित शेहरावत | Ashadeep Adarsh High School | पानीपत | 496 |
| 2 | योगेश | Shaheed Bhagat Singh Sr. Sec. School | कैथल | 496 |
| 2 | रिंकू | Saraswati Vidya Mandir Sr. Sec. School | पानीपत | 496 |
| 2 | दिव्यांश | SVM Sr. Sec. School | रोहतक | 496 |
| 2 | सुनैया | Adarsh Sr. Sec. School | हिसार | 496 |
| 2 | दीक्षा | Sahi Ram Sr. Sec. School | रोहतक | 496 |
| 3 | निधि | SD Girls College | जिंद | 495 |
| 3 | मानसी | Pragya High School | रोहतक | 495 |
| 3 | रमा | Adarsh Sr. Sec. School | चरखी दादरी | 495 |
| 3 | अक्षिता | New Era High School | चरखी दादरी | 495 |
| 3 | गर्विता | Oxford Public Sr. Sec. School | हिसार | 495 |
| 3 | खुशबू | Baba Uddel Dev Public School | हिसार | 495 |
| 3 | खुशी | Shri Krishna Sr. Sec. School | रेवाड़ी | 495 |
| 3 | मेघा | Disha Public School | भिवानी | 495 |
| 3 | जीना चौहान | Anand Public School | करनाल | 495 |
| 3 | ईशु | CR Sr. Sec. School | झज्जर | 495 |
Haryana 10th Board Result 2025: इस साल रेवाड़ी जिला रहा आगे
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में सबसे आगे रहने वाला जिला रेवाड़ी है, आगे बाकी जिलों की भी लिस्ट देखें:
- पहला स्थान : रेवाड़ी जिला रहा सबसे आगे
- दूसरा स्थान: चरखी दादरी दूसरे स्थान पर
- तीसरा स्थान: महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान किया हासिल
HBSE 10th Result 2025: गणित में मिले 10 बोनस अंक
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीएसईएच भिवानी बोर्ड ने घोषणा की है कि इस साल सभी छात्रों को गणित विषय में 10 ग्रेस मार्क्स (बोनस अंक) दिए गए हैं। यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है, ताकि वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें।
HBSE 10th Result 2025: स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध 'HBSE 10th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5: रिजल्ट को डाउनलोड कर सेव करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation