UGC-NET 2026 एग्जाम के लिए NTA ने जोड़े 4 नए एग्जाम शहर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए UGC-NET जून 2026 एग्जाम की लिस्ट में 4 नए एग्जाम शहरों को शामिल किया गया हैं। साथ ही, 27 मई 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, छात्र करेक्शन पोर्टल के माध्यम से अपने नजदीकी एग्जाम सेंटर को चुन सकते हैं। बाकि डिटेल्स के लिए यहां पढ़े।
UGC-NET June 2026 New Exam Cities: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला लिया गया है। आने वाले UGC-NET जून 2026 एग्जाम के लिए NTA ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 4 नए एग्जाम शहरों को लिस्ट में शामिल किया है। 27 मई, 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, आठ उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए करेक्शन पोर्टल के माध्यम से शहर चुनने के ऑप्शन को बढ़ा दिया गया हैं।
उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए एग्जाम शहरों के सीमित ऑप्शन को ध्यान में रखते हुए, NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 एगजाम के लिए शहरों की चयन लिस्ट में निम्नलिखित शहरों को जोड़ा है:
जोड़े गए नए एग्जाम शहरों की लिस्ट
NTA की ऑफिशियल सूचना के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय राज्यों में नए सेंटर्स बनाए गए हैं। छात्र यहां से जाने किन-किन नए शहरों जोड़ा गया है। साथ ही, उनके कोड की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
| राज्य का नाम | नए एग्जाम शहर | सिटी कोड |
| अरुणाचल प्रदेश | नामसाई (Namsai) | AL03 |
| मणिपुर | काकचिंग (Kakching) | MN04 |
| मणिपुर | बिष्णुपुर (Bishnupur) | MN05 |
| मेघालय | चेरापूंजी (Cherrapunji) | MG02 |
पड़ोसी राज्यों का भी मिलेगा ऑप्शन: NTA ने साफ किया है कि मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के छात्र करेक्शन पोर्टल के जरिए अपने पड़ोसी उत्तर-पूर्वी राज्यों में उपलब्ध एग्जाम शहरों को भी प्राथमिकता के आधार पर चुन सकते हैं।
यह कदम उन छात्रों के लिए उठाया गया है, जिन्हें पहले सीमित एग्जाम सेंटर के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। साथ ही, जिन छात्रों ने जून सेशन के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब करेक्शन विंडो के माध्यम से नए एग्जाम शहरों के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
UGC-NET जून 2026: जरूरी डेट्स
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम फॉर्म में बदलाव करने का यह लास्ट मौका मिल रहा है।
- करेक्शन विंडो: एक्टिव है।
- एग्जाम की डेट: 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
- एग्जाम का मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड)।
- एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप: 10 जून 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।
एग्जाम शहर का ऑप्शन कैसे बदलें?
यदि आप उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से हैं साथ ही, अपने नजदीकी सेंटर को चुनना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- UGC-NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे "Correction Window for UGC-NET June 2026" लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग-इन करने के बाद 'Exam City Preference' के ऑप्शन पर जाएं और नए शहरों को चुन लें।
- बदलाव करने के बाद फॉर्म को री-चेक करें।
- फिर, फाइनल सबमिट करे। साथ ही, भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर रख लें।
UGC-NET एग्जाम के लिए इन चीजों में नहीं होगा बदलाव
NTA ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के दौरान छात्र अपने माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और एग्जाम शहर में तो बदलाव कर सकते हैं। लेकिन, नीचे दी गई इन डिटेल्स में वह बदलाव नहीं कर पाएंगें।
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- स्थायी और वर्तमान पता
- पहले से अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर
इस साल UGC-NET एग्जाम कुल 87 सब्जेक्ट के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें इस बार दो नए सब्जेक्ट जैसे फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स भी जोड़े गए हैं। छात्र इनकी तैयारी करें। साथ ही, किसी भी चीज के बारें में जानकारी लेने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें।
यहां भी पढ़े: JAC Delhi 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.