UKPSC AE Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 171 असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 13 से 18 अगस्त तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे psc.uk.gov.in पर जाकर अपना UKPSC सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में उल्लिखित डायरेक्ट लिंक से यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 09 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक होगी। जो उम्मीदवार UKPSC सहायक अभियंता परीक्षा 2023 में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ यूपीपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 लाना होगा। रिपोर्टिंग समय के बाद और बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UKPSC AE Admit Card 2023 Link
उत्तराखंड संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Uttarakhand Combined State Engineering Service Exam Admit Card 2023 | |
UKPSC State Engineering Service Admit Card Re-Downloading Notice |
UKPSC Assistant Engineer Admit Card 2023 हाइलाइट
यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में UKPSC सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2023 के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 | |
आयोग का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 |
पदों का नाम | सहायक यंत्री |
रिक्त पद | 171 |
वर्ग | एडमिट कार्ड |
स्टेट्स | रिलीज |
यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 | 29 जुलाई 2023 |
यूकेपीएससी एई परीक्षा तिथि 2023 | 13 से 18 अगस्त 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार |
नौकरी करने का स्थान | उत्तराखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ukpsc.gov.in |
यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें ।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।
UKPSC सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित विवरण
एक बार डाउनलोड करने के बाद, यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड 2023 दी गई जानकारी अवश्य चेक करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। UKPSC सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित जानकारी इस प्रकार है:
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम (सहायक अभियंता)
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- वर्ग
- लिंग
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम और कोड
- अवधि
- महत्वपूर्ण निर्देश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation