This is an archived article last updated on Mar 7, 2023. The information may be outdated.

UP B.Ed Last Date 2023: आगे बढ़ी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख,आवेदन की लास्ट डेट 5 अप्रैल

Last Updated: Mar 7, 2023, 13:20 IST

UP B.Ed Last Date 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बिना लेट फाइन के यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की समय सीमा 4 मार्च 2023 थी।

UP B.Ed JEE 2023
UP B.Ed JEE 2023

UP B.Ed Last Date 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ा दी है। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ आवेदन 10 अप्रैल, 2023 तक जमा किया जा सकता है।इससे पहले, उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2023 थी।

 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएड जेईई 2023 (UP B.Ed JEE 2023 Registration) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2023 से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि बीएड जेईई 2023 परीक्षा 24 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संभावित रूप से 13 अप्रैल, 2023 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार बीएड जेईई 2023 अधिसूचना का उल्लेख कर सकते हैं।

 

UP BEd JEE 2023 नया अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

UP BEd  2023: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट

तारीख

ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण शुरू

फरवरी 10, 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के बिना)

अप्रैल 5, 2023

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)

अप्रैल 10, 2023

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

अप्रैल 17, 2023

प्रवेश परीक्षा तिथि

अप्रैल 24, 2023

यूपी बीएड जेईई परिणाम 2023

अप्रैल 30, 2023

 

UP B.Ed JEE 2023 नोटिफिकेशन यहां देखें

UP B.Ed JEE 2023 ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

 

UP B.Ed 2023 आवेदन करें

चरण 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं

चरण 2: इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध, यूपी बीएड जेईई 2023, लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: अब, उम्मीदवार नाम और नबंर सहित जन्मतिथि डाल कर खुद को रजिस्टर (UP B.Ed  2023 Registration) करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें

चरण 4: अब जनरेट क्रेडेंशियल, आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें

चरण 5: यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन फॉर्म को पढ़़े और उसमे पूछे गए सभी विवरणों को ध्यान से भरें

चरण 6: फिर आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें

चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

UP B.Ed JEE 2023 आवेदन शुल्क

बीएड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि,अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के बावजूद 1400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा अगर उम्मीदवार 3 मार्च 2023 के बाद आवेदन शुल्क जमा करता हैं तो उसे विलंब शुल्क देना होगा।

आपको बता दें कि बीएड जेईई 2023 परीक्षा (UP B.Ed 2023 Entrance Exam 2023) दो भागों (सेक्शन ए और बी) में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों पेपर में ए और बी सेक्शन होंगे। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे। परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवार को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 7, 2023, 13:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News