UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: May 22, 2026, 10:58 IST

UP BEd JEE Admit Card 2026 OUT: यूपी बीएड एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 मई को 72 जिलों में आयोजित की जाएगी। यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट
UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

UP BEd JEE Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने 21 मई 2026 को यूपी बीएड जेईई 2026 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक चेक कर लें।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों तथा उनसे संबद्ध एवं घटक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 31 मई को राज्य के 72 जिलों में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के करीब 2300 बीएड कॉलेजों की 2.40 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। ध्यान रहें कि प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

UP BEd Admit Card 2026 Download Link

UP BEd JEE एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक 21 मई 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।

UP BEd Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

UP BEd JEE Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?

अभ्यर्थी जो यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए आसान चरणों की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हैं। 

  • सबसे पहले आप bujhansi.ac.in पर जाएं।

  • फिर B.Ed. Entrance Exam 2026 सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद एडमिट कार्ड वाली लिंक पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए इसके 2 प्रिंट निकाल लें।

UP B.Ed Joint Entrance Examination 2026-  महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी बीएड जेईई परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं। 

कार्यक्रमतारीख
विज्ञापन जारी होने की तिथि 01 फरवरी 2026
यूपी बीएड जेईई 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू 10 फरवरी 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 01 मई से 05 मई 2026
आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो 06 मई से 10 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 21 मई 2026
यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश परीक्षा तिथि 31 मई 2026

एडमिट कार्ड की दो कॉपियां साथ ले जाना जरूरी

UP BEd JEE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपियां साथ लेकर जानी होंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र में अपलोड किए गए उसी फोटो को प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपकाएं और हस्ताक्षर करें। साथ ही दोनों तर्जनी उंगलियों के निशान भी निर्धारित स्थान पर लगाने होंगे। परीक्षा केंद्र पर एक कॉपी कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी।

72 जिलों में बने 1011 परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार प्रदेश के 72 जिलों में आयोजित होगी। श्रावस्ती, ललितपुर और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1011 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 106 केंद्र वाराणसी और सबसे कम दो केंद्र बलरामपुर में हैं। करीब 4.45 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 16:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News