UP BEd Result 2026 OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड Direct Link

Last Updated: Jun 16, 2026, 15:09 IST

UP BEd Result 2026 OUT: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी जिन्होंने यूपी बीएड जेईई परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd Result 2026 OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, ये रहा Direct Link
UP BEd Result 2026 OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, ये रहा Direct Link

UP BEd JEE Result 2026, Sarkari Result OUT: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आज 16 जून को खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी द्वारा आयोजित यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड और रैंक देख सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा 31 मई को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

UP BEd Result 2026 Download Link

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, रैंक, योग्यता स्थिति और काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। 

UP BEd JEE Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

bujhansi.ac.in result-यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स 

अभ्यर्थी नीचे दिए टेबल में यूपी बीएड जेईई रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2026

संस्थान का नाम

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU), झांसी

रिजल्ट जारी होने की तिथि

16 जून 2026

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

bujhansi.ac.in

आवश्यक विवरण

रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

प्रवेश का आधार

मेरिट एवं काउंसलिंग

bujhansi.ac.in 2026: 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हशामिल

इस वर्ष यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनका रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया यूपी बीएड जेईई परिणाम

इस वर्ष भी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई थी। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अंक, स्कोरकार्ड और राज्य स्तरीय रैंक देख सकते हैं।

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड रिजल्ट घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय काउंसलिंग कार्यक्रम जारी करेगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपनी रैंक के अनुसार पसंदीदा बीएड कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।

बीएड में प्रवेश पाने के लिए केवल परीक्षा पास करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना भी जरूरी होगा।

पिछले साल कब जारी हुआ था यूपी बीएड जेईई रिजल्ट?

यदि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम 17 जून 2025 को जारी किया गया था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

UP BEd JEE Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर UP BEd JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • Submit बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

  • अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। नतीजे घोषित होने के बाद कॉलेज अलॉटमेंट और एडमिशन प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 14:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News