UP Board Toppers Prize 2026: शिखा, कशिश वर्मा सहित अन्य जिला टॉपर्स को मिलने वाले इनामों की पूरी लिस्ट
UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जहां दसवीं में कशीश वर्मा, अंशिका वर्मा टॉपर रहीं। वहीं, बारहवीं में शिखा वर्मा को सभी 5 विषयों में डिस्टिंकशन मिला है। बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले सभी छात्रों को राज्य सरकार की ओर से नकद राशि के साथ - साथ कई प्राइज दिए जाएंगे।
UP Board Topper Prize Money 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 23 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसमें हाईस्कूल की स्टूडेंट अंशिका वर्मा और कशिश वर्मा ने 97.83% प्राप्त किए। वहीं, इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत हासिल कर टॉपर्स के बीच जगह बनाई है। हर साल यूपी बोर्ड में राज्य टॉपर और जिला टॉपर को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार 90.42% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। साल 2024 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
इस साल के हाईस्कूल और इंटर टॉपर्स
हाईस्कूल में टॉप 3 में कुल 6 बच्चों ने अपने माता - पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें सबसे ज्यादा टॉप करने वाली 5 लड़कियां हैं। वहीं, टॉप 10 में 115 बच्चों ने जगह बनाई है। ऐसे में यूपी गवर्नमेंट की ओर से टॉपर्स और जिला स्तर टॉपर्स को तोहफो से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं इंटर में सीतापुर की शिखा वर्मा जो कि एक किसान परिवार से आती हैं, छात्रा ने 97.60 प्रतिशत लाकर जिले में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा रहीं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं।
12वीं में इस बार भी लड़कियों ने फिर एक बार बाजी मारी है। इस साल 75.04% छात्र और 86.32% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 11% बेहतर रहा है।
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे अवॉर्ड
यूपी बोर्ड के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की भी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर दी गई है। हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से खास अवॉर्ड दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल राज्य स्तर पर 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तर के टॉपर्स को मिलेगा तोहफा
जिन स्टूडेंट ने जिला स्तर पर टॉप किया है, उन्हें 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान यूपी गवर्नमेंट की ओर से स्टूडेंट के मनोबल को बढ़ाने और उनकी मेहनत को जीत के जश्न के रूप में मनाने के लिए किया जाएगा। इससे स्टूडेंट को आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.