This is an archived article last updated on Feb 20, 2023. The information may be outdated.

UP Board Class 12 Accountancy 2023: पेपर विश्लेषण,परीक्षा समीक्षा, प्रश्न पत्र और अन्य जानकारी

Last Updated: Feb 20, 2023, 13:14 IST

UP Board Class 12 Accountancy 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आज, 20 फरवरी 2023 को कक्षा 12वीं की अकाउंटेंसी परीक्षा आयोजित की। पेपर सुबह की पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित किया गया।पेपर रिव्यू और पेपर पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

UP Board Class 12 Accountancy 2023
UP Board Class 12 Accountancy 2023

UP Board Class 12 Accountancy 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 20 फरवरी 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 12 लेखा परीक्षा आयोजित की। 12 वीं अकाउंटेंसी परीक्षा परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक सुबह की पाली में आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि कक्षा 12 अकाउंटेंसी परीक्षा 2023 कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।

 

यूपी बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी के प्रश्न पत्र को 4 भागों में बांटा गया था। पार्ट ए में 10 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न थे। पार्ट बी में 20 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्न थे। पार्ट सी में 30 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न थे। पार्ट डी में 40 अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे। सभी प्रश्न अनिवार्य थे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं लेखा परीक्षा प्रश्न पत्र विश्लेषण 2023 यहां देख सकते हैं। 

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा सत्र 2022-23 शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यानि 20 फरवरी 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अकाउंटेंसी का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक था। परीक्षा को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था। छात्र नीचे विषय विशेषज्ञ साक्षात्कार द्वारा प्रश्न पत्र विश्लेषण देख सकते हैं।

 

UP Board Class 12 Accountancy 2023 प्रश्न पत्र विश्लेषण 

 

आपको बता दें कि जैसे ही अकाउंटेंसी की परीक्षा खत्म हुई और छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने लगे तो पेपर को लेकर सभी छात्रों की एक ही राय थी कि पेपर कठिन नहीं है।लेकिन वही कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर बड़ा था, हल करने का समय बहुत कम था, हमें कुछ और समय दिया जाता। साथ ही कुछ छात्रों ने कहा, पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान। पेपर मीडियम था।

 

UP Board Class 12 Accountancy 2023 परीक्षा प्रश्न पत्र

 

UPMSP अकाउंटेंसी प्रश्न पत्र 2023 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे जल्दी ही एक्टिव कर दिया जाएगा।

 

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यहां प्रदान किया गया यूपी बोर्ड कक्षा 12 अकाउंटेंसी प्रश्न पत्र विश्लेषण 2023 पूरी तरह से छात्रों और विषय विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाओं/फीडबैक पर आधारित है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 20, 2023, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News