This is an archived article last updated on Feb 27, 2023. The information may be outdated.

UP Board Class 12 Maths Question Paper: यूपी बोर्ड कक्षा 12 की गणित की परीक्षा संपन्न, यहां जानें छात्रों की प्रतिक्रिया और अन्य जानकारी

Last Updated: Feb 27, 2023, 17:22 IST

UP Board Class 12 Maths Question Paper: यूपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा आज 27 फरवरी 2023 को दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की। छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर यूपी बोर्ड कक्षा 12 गणित परीक्षा 2023 का विस्तृत विश्लेषण नीचे दिया गया है।

up board class 12 maths question paper analysis
up board class 12 maths question paper analysis

UP Board Class 12 Maths Question Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नौवें दिन 27 फरवरी 2023 को दोपहर 2.00 बजे से जीव विज्ञान के साथ गणित का पेपर आयोजित किया गया। शाम 05.15 बजे तक गणित का पेपर 100 अंकों का था और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को MCQs, वेरी शॉर्ट आंसर (VSA), शॉर्ट आंसर (SA), लॉन्ग आंसर (LA) और वेरी लॉन्ग आंसर (VLA) प्रकार के प्रश्नों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक प्रश्न के सामने उनके अंक लिखे हुए थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में यूपी बोर्ड 12वीं गणित का पूरा पेपर विश्लेषण 2023 प्राप्त कर सकते हैं।

 

यूपी बोर्ड 12वीं गणित पेपर विश्लेषण 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा खत्म होते ही सभी छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने लगे। सभी छात्रों की आम राय थी कि पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। पेपर ठीक आया, इसलिए लिखने में दिक्कत नहीं हुई। पेपर का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। पेपर लंबा या समय लेने वाला नहीं था। पेपर थोड़ा कठिन था लेकिन फिर भी आसान था। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न मध्यम से कठिन स्तर के थे।

 

यूपी बोर्ड 12वीं गणित पेपर पैटर्न 2023

यूपी बोर्ड 12वीं गणित विषय में एक-एक नंबर  के 20 एमसीक्यू प्रश्न थे। प्रश्न संख्या दो में 12 अंकों के 6 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न संख्या तीन में 6 प्रश्न होंगे, जिनमें से किन्हीं 5 को हल करना होगा। ये सभी 4-4 नंबर के होंगे। प्रश्न संख्या 4, 5 और 6 प्रत्येक छह अंकों का होगा। इन तीनों प्रश्नों में छात्रों को विकल्प मिलेंगे।सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।यूपी बोर्ड 12वीं के गणित के पेपर को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर मिलने के बाद सबसे पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ही पेपर अटेंड करें।

 

यूपी बोर्ड 12वीं गणित पेपर 2023

यूपी बोर्ड 12वीं गणित पेपर 2023 यहां जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।छात्र अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं।

 

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कब जारी होगा

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2023 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 27, 2023, 17:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News