यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 12th रिजल्ट 2025
यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Roll Number: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2025 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। UPMSP रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपने परिणामों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2025
2025 के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड ने परिणाम चेक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर छात्रों को उनके रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने अंक, पास/फेल स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके साझा किए है।
UP Board 10th 12th Result 2025 Roll Number: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर रिजल्ट हाइलाइट्स
छात्र जो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे वे सभी नीचे दी तालिका में रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12:30 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट | upresults.nic.in |
आवश्यक जानकारी | रोल नंबर (एडमिट कार्ड से) |
रिजल्ट चेक करने का तरीका | रोल नंबर या स्कूल कोड (स्कूलों के लिए) |
रिजल्ट का प्रारूप | अंक प्राप्त, ग्रेड, पास/फेल स्थिति |
UP Board 10th, 12th Result 2025 Roll Number se Check Kare?
छात्र नीचे दिए चरणों को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- चरण 1: आधिकारिक यूपी बोर्ड रिजल्ट पोर्टल upresults.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अपनी रोल नंबर को प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार भरें।
- चरण 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
UP Board 10th 12th Result 2025 SMS से कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम 2025 एसएमएस के माध्यम से बिना इंटरनेट के भी चेक किया जा सकता है। यह तरीका उन छात्रों के लिए उपयोगी है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
- अपने मोबाइल फोन के मैसेज ऐप में जाएं।
- मैसेज बॉक्स में निम्नलिखित SMS टाइप करें:
- 10वीं के लिए: UP10 <स्पेस> रोल नंबर
उदाहरण: UP10 1234567890 - 12वीं के लिए: UP12 <स्पेस> रोल नंबर
उदाहरण: UP12 0987654321 - यह संदेश 56263 पर भेजें।
- कुछ ही समय में आपको आपके रिजल्ट के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।
UP Board Result 2025: List of Official Websites: यूपी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी अपनी यूपीएमएसपी प्रोविजनल मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं:
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
Comments
All Comments (0)
Join the conversation