UP Board Result 2026: नंबरों से असंतुष्ट हो! रिचेकिंग और रिवैल्यूएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई

Last Updated: Apr 24, 2026, 14:42 IST

यूपी बोर्ड के ऐसे छात्र - छात्राएं जो अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं, वे रिचेकिंग और रिवैल्यूशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

UP Board Result 2026: Rechecking and Re-evaluation
UP Board Result 2026: Rechecking and Re-evaluation

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटर का परिणाम 23 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। ऐसे में कई छात्र परिणामों से खुश हैं, तो कहीं नाखुश। जो छात्र अपने नंबरों से असंतुष्ट हैं, उनके पास बोर्ड ने रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का ऑप्शन दिया है। परिणामों से निराश छात्र - छात्राएं रिवैल्यूशन यानि पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 इससे उनकी कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे छात्रों को जांच प्रक्रिया से अंकों में सुधार की गारंटी नहीं मिलती। उनके दिए गए उत्तरों के मूल्यांकन के आधार पर अंक समान रह सकते हैं, घट भी सकते हैं। 

मैं अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए कैसे अप्लाई करूं?

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र - छात्रों जो अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे परिणाम घोषित होने के 10 - 25 दिनों के भीतर पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

स्टेप 1 छात्र - छात्राओं को आवेदन पत्र भरने के लिए अपने स्कूल जाना होगा। 

स्टेप 2 आवेदन पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण विवरण को ध्यान से पढ़कर भरें। 

स्टेप 3 मांगे गए जरूरी डिटेल्स जैसे नाम और रोल नंबर सही - सही दर्ज करें।

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरने के लिए 500 रुपये का शुल्क जमा करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क की रसीद को साथ में Attach करना ना भूलें।

स्टेप 6 भरे गए फॉर्म को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजें।

स्टेप 7 यह सुनिश्चित करते हुए कि लिफाफे पर पता और डाक टिकट सही ढंग से लगे हों। 

मानदंड जरूर जान लें

यूपीएमएसपी 12वीं के छात्र जो परीक्षा में शामिल हुए थे, और अपने अंकों से नाखुश हैं। उन्हें पुर्नमूल्यांकन के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

आवेदन करने के लिए असंतुष्ट छात्र - छात्राओं के पास वैध रोल नंबर और आधिकारिक मार्कशीट होनी चाहिए। विज्ञान, कला और वाणिज्य, सभी विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध है। यह सिद्धांत और व्यावहारिक दोनों विषयों पर लागू होता है। आवेदन संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया आम तौर पर परिणाम घोषित होने के 10 से 25 दिन बाद शुरू होती है। प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क चालान के माध्यम से भुगतान किया जाना चाहिए।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 14:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News