This is an archived article last updated on Sep 12, 2025. The information may be outdated.

UP Police SI Correction Form 2025: 15 सितंबर तक करें यूपी पुलिस एसआई फॉर्म में करेक्शन, ये रहा uppbpb.gov.in Direct Link

Last Updated: Sep 12, 2025, 13:15 IST

UP Police SI Correction Form 2025: यूपी पुलिस की ओर से एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म में कोई गलती की हो, वे 12 सितंबर से लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। यदि बोर्ड की ओर से किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

UP Police SI Correction Form 2025
UP Police SI Correction Form 2025

UP Police SI Correction Form 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की प्रक्रिया 11 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती हुई है, उन्हें फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 सुबह 6 बजे निर्धारित की गई है।

यूपीपीआरपीबी की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएंगी। फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

UP Police SI Correction Form 2025: नोटिफिकेशन 

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू की जा रही है और अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं:

यूपी पुलिस एसआई करेक्शन फॉर्म 2025

नोटिफिकेशन

UP Police SI Correction Form 2025: ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपने यूपी पुलिस एसआई फॉर्म 2025 में सुधार कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 लॉगिन कर Application History पर जाएं।  

स्टेप 3 Modify Details टैब / सेक्शन में जाएं।

स्टेप 4 अब अपने फॉर्म में संशोधन करें। 

स्टेप 5 एक बार फॉर्म को ध्यान से देखें। 

स्टेप 6 उसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

नोट: उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए यह एक आखिरी अवसर प्रदान किया गया है। आवेदन पत्र पंजीकरण करने में आ रही किसी भी समस्या से निपटने के लिए उम्मीदवार इस हेल्पलाइन नंबर -1800 9110005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

also read: Rajasthan 4th Grade Exam 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए DEBAR उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 12, 2025, 13:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News