UPPSC Agriculture Services Pre Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 18 अगस्त, 2024 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब पीडीएफ प्रारूप में उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक यदि कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में 28 अगस्त (शाम 5 बजे) तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 268 रिक्तियों को भरना है।
यूपीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विसेज प्री आंसर की 2024 डाउनलोड लिंक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कृषि अधिकारी परीक्षा 2024 की आधिकारिक उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से रिपॉन्स पीडीएफ तक पहुंच सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Agriculture Services Pre Answer Key 2024 PDF | |
UPPSC Agriculture Services Pre Answer Key Notice |
UPPSC Agriculture Officer Answer Key का अवलोकन
यूपीपीएससी कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आंसर-की में कोई विसंगति या त्रुटि है तो वह 28 अगस्त 2024 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। एक बार आपत्ति विंडो बंद होने के बाद अपडेट उत्तर कुंजी के जरिए आधिकारिक उत्तरों की पुष्टि की जाएगी। यूपीपीएससी एग्रीकल्चर सर्विसेज प्री आंसर की 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें:
संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 22 अगस्त 2024 |
परीक्षा कब हुई | 18 अगस्त 2024 |
रिक्तियों की संख्या | 268 |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन लिखित परीक्षा |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
प्रश्नों का प्रकार | बहु विकल्पीय प्रश्न |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in/ |
UPPSC Agriculture Services Pre Answer Key 2024 Download Kaise Kare?
UPPSC कृषि सेवा प्री उत्तर कुंजी 2024 उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने परीक्षा आयोजित होने के बाद उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आप इसे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- "भर्ती" या "परीक्षा" अनुभाग देखें।
- UPPSC कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए लिंक खोजें।
- उत्तर कुंजी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी। आप इसे अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation