UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी 1182 गन्ना पर्यवेक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, जानें Application Process

Last Updated: May 13, 2026, 15:27 IST

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया था। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 07 जलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 (गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा [पीईटी-2025]/14) के तहत केन सुपरवाइजर के कुल 1182 रिक्त पदों (जनरल सेक्शन के लिए 1000 पद और स्पेशल सलेक्शन के लिए 182 पद) पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 07 जुलाई से 21 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

UPSSSCCane Supervisor Recruitment 2026 Notification डाउनलोड लिंक

यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक 1182 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा (पीईटी-2025)/14 

विज्ञापन संख्या 

13-परीक्षा/2026 

पद का नाम 

गन्ना पर्यवेक्षक 

रिक्त पदों की संख्या 

1182 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

07 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

21 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर में डीओईएसीसी (डोएक) द्वारा प्रदान किया गया सीसीसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चााहिए। इन पदों के लिए आवेदन फीस 25 रुपये निर्धारित है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Cane Supervisor Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 13, 2026, 15:27 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News