UPSSSC Excise Constable Cut off 2026: यूपी आबकारी सिपाही अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां
UPSSSC Excise Constable Cut off 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। आप नीचे लेख में परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
UPSSSC Excise Constable Cut off 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज यानी 20 सितंबर 2026 को यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में पेपर कुल 3 सेक्शन शामिल थे। पहला सेक्शन जनरल स्टडी और मुख्य विषय (इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूूगोल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, करंट इवेंट्स, डाटा और सामान्य हिंदी) का था। दूसरे सेक्शन में कंप्यूटर की जानकारी और टेक्नोलॉजी (हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, इंटरनेट व वेब और आधुनिक आईटी ऐप) से जुड़ी प्रश्न शामिल थे। तीसरा सेक्शन उत्तर प्रदेश की नॉलेज (यूपी संस्कृति व इतिहास, यूपी भूगोल व अर्थशास्त्र, यूपी राजव्यवस्था व करंट इवेंट्स और आबकारी सिपाही) से संबंधित था। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा के माध्यम से कुल 820 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग/पीईटी स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए।
UP Excise Constable Cutoff 2026 in English
UP Excise Constable Cut off 2026
यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा की कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।
| कैटेगरी | अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स (100 में से) |
| जनरल | 65-70 |
| ईडब्ल्यूएस | 62-77 |
| ओबीसी | 58-63 |
| एससी | 53-58 |
| एसटी | 50-55 |
UPSSSC Excise Constable Expected Cut off 2026
यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा में शामिल होने वाले नीचे टेबल में रिजल्ट जारी होने से पहले कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
UP Excise Constable Cut off 2026 प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी आबकारी सिपाही कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.