UP Forest Guard Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 709 वन रक्षक पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना की घोषणा की हैं। UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ upsssc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस भर्ती के तहत वनरक्षक के 706 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि यानी 10 अक्टूबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 20 सितंबर, 2023 को आधिकारिक साइट पर सक्रिय हो जाएगा।
UPSSSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में कुल 693 फॉरेस्ट गार्ड और 16 वाइल्डलाइफ गार्ड की रिक्तियां भरी जानी हैं। UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: यूपी वनरक्षक भर्ती हाइलाइट
यूपी वन रक्षक भर्ती 2023 से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) |
पदों का नाम | वनरक्षक |
पदों की संख्या | 709 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 20 सितंबर 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना PDF |
यूपी वन रक्षक भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी वन रक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन तिथियां की घोषणा की गई। आप यूपी वन रक्षक भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 20 सितंबर 2023
- ऑनलाइन आवेदन/शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर 2023
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन सुधार की अंतिम तिथि- 17 अक्टूबर 2023
UPSSSC Recruitment 2023: यूपी वन रक्षक पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन वन एवं वन्यजीव विभाग में UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कुल 709 पद भरे जाने हैं। पद वाइज वैकेंसी डिटेल यहां देखें:
- वनरक्षक- 693 पद
- वन्य जीव रक्षक- 16 पद
UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2023: वेतन
इन पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थी को 5200 रुपये- 20200 रुपये (ग्रेड पे 1900/-), लेवल-2 के आधार पर मिलेगा।
यूपी वन रक्षक भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)/दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाएं ।
चरण 2: होमपेज पर यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट रेंजर भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपको लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।
चरण 4: उसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: अब सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें।
चरण 6: अंत में, उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation