This is an archived article last updated on Oct 25, 2023. The information may be outdated.

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी कॉल लेटर upsssc.gov.in पर रिलीज, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 25, 2023, 16:30 IST

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा या पीईटी 2023 विभाग ने आज 19 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को 35 जिलों में दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

UPSSSC पेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त कर सकते हैं
UPSSSC पेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त कर सकते हैं

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज 19 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक पोर्टल  upsssc.gov.in पर एडमिट कार्ड (UP PET Admit Card 2023) डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, वे इस लेख में दिए गए Direct Link से  अपना यूपी पेट कॉल लेटर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे देख सकते हैं।

इस साल, यूपीएसएसएससी उन लाखों आवेदकों के लिए 2 दिन यानि (28 और 29 अक्टूबर) यूपी पीईटी परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिन्होंने समूह "बी" और "सी" भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन सभी की परीक्षा 28 अक्टूबर 2023 (शनिवार) और 29 अक्टूबर 2023 (रविवार) को निर्धारित है। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। यदि आपने भी इस परीक्षा रजिस्ट्रेशन किया है तो वे यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 कर सकते हैं। यूपी पीईटी कॉल लेटर ड़ाउनलोड करने के लिए हमने इस लेख में डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया है। इस लेख में यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, इसके बारे में सभी विवरण यहां देख सकते हैं।

upsssc.gov.in PET Admit 2023 Download Link

यूपी पेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपी पेट एडमिट कार्ड 2023 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें UP PET Admit Card Download 

कॉल लेटर में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने UPSSSC पेट एडमिट कार्ड 2023 सावधानीपूर्वक चेक करें और परीक्षा के दिन उन्हें परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। किसी भी उम्मीदवार को बिना यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 के परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा।

Also Read: 

यूपी पेट एग्जाम डेट 2023

आयोग 28 और 29 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2023 आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए एडमिट कार्ड आज यानी 19 अक्टूबर 2023 को अपलोड कर दिए गए हैं । परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. इसके लिए आयोग ने 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये हैं।

UPSSSC PET Qualifying Marks: यूपी पेट योग्यता अंक

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए योग्यता अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, योग्यता अंक कुल अंकों का 40% हैं। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, योग्यता अंक कुल अंकों का 35% हैं। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, योग्यता अंक कुल अंकों का 30% हैं।

 

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा एक प्रारंभिक परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है: भाग ए और भाग बी। भाग ए एक सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क परीक्षा है, और भाग बी एक सामान्य जागरूकता परीक्षा है।

UPSSSC PET 2023 Exam Timing: यूपी पीईटी एग्जाम शिफ्ट

यूपी पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपके यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। 

यूपीएसएसएससी पीईटी शिफ्ट टाइमिंग
पाली परीक्षा का समय
पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड हाइलाइट

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यूपी पेट परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 35 जिलों में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में  यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023

भर्ती निकाय का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

परीक्षा का तरीका

OMR आधारित

परीक्षा तिथि

28 और 29 अक्टूबर 2023

एडमिट कार्ड की स्थिति

घोषित

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

19 अक्टूबर 2023

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC PET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।

चरण 3: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

चरण 4:  परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट करें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रारंभिक योग्यता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड संबंधित उम्मीदवारों को प्रारंभिक योग्यता परीक्षा-2023 के लिए उनके ऑनलाइन आवेदन में उल्लिखित पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए   उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी हॉल टिकट पर उल्लेखित विवरण 

यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके, आप निम्नलिखित विवरण को अवश्य चेक करें:

 

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा स्थल
  • रिपोर्टिंग का समय
  • गेट बंद होने का समय
  • उम्मीदवार का फोटो
  • श्रेणी एवं लिंग
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर
  • परीक्षा निर्देश
  • संपर्क जानकारी

UPSSSC PET 2023 Exam Pattern: यूपी पेट एग्जाम पैटर्न

  • परीक्षा ऑफ़लाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • प्री परीक्षा की समय अवधि 02 घंटे होगी।
  • प्री परीक्षा के प्रश्नों का मानक इंटरमीडिएट स्तर होगा।
  • 0.25 (1/4) मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी ।

UPSSSC Exam 2023 Marking Scheme:  परीक्षा मार्किंग स्कीम

यूपी पीईटी परीक्षा  मार्किंग स्कीम के बारे में सभी विवरण यहां दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

विषय नाम कुल सवाल अधिकतम अंक
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 10 एमसीक्यू 10 अंक
भूगोल और भारतीय अर्थव्यवस्था 10 एमसीक्यू 10 अंक
भारतीय संविधान, लोक प्रशासन और सामान्य विज्ञान 10 एमसीक्यू 10 अंक
प्रारंभिक अंकगणित और सामान्य हिंदी 10 एमसीक्यू 10 अंक
सामान्य अंग्रेजी और लॉजिक एवं रीजनिंग 10 एमसीक्यू 10 अंक
करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता 20 एमसीक्यू 20 अंक
हिंदी पैसेज 2 मार्ग 10 अंक
ग्राफिकल प्रश्न 2 ग्राफ़ 10 अंक
तालिका व्याख्या एवं विश्लेषण 2 टेबल 10 अंक
कुल   100 अंक

यूपी पेट परीक्षा एक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है, और परीक्षा की कठिनाई और परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर योग्यता अंक हर साल बदल सकते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • परीक्षा की तैयारी जल्दी शुरू करें.
  • पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ प्राप्त करें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और अभ्यास परीक्षणों को हल करें।
  • इस परीक्षा में समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें।

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 25, 2023, 16:30 IST

FAQs

  • यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
    +
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध होगा, या उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यूपी पीईटी 2023 एग्जाम डेट क्या हैं?
    +
    परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News