UP PET Exam Date 2025 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा तिथि घोषित, देखें आधिकारिक शेड्यूल और एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट
UPSSSC PET Exam Date 2025 OUT: UP PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग सहित कई विषय शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक है। जानें आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल और कब जारी होगा यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025।
UP PET Exam Date 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2025 की परीक्षा तिथि आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस बार परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। UPSSSC PET परीक्षा में सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक होगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस बार 25.32 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
अधिकारिक परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा और परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करना होगा। एडमिट कार्ड जल्द ही UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें ताकि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों से अवगत रह सकें।
UPSSSC PET Exam Date 2025 PDF
यूपीएसएसएससी ने पीईटी परीक्षा 2025 की तिथि अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर घोषित कर दी है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपनी तैयारी के लिए नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न में अंकन योजना, प्रश्नों की संख्या, अवधि आदि की जानकारी देख सकते हैं। यूपी पीईटी 2025 परीक्षा तिथि की आधिकारिक सूचना नोटिस नीचे देख सकते हैं।

UPSSSC PET 2025 Selection Process क्या है?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के बाद, सिर्फ वे उम्मीदवार जिन्हें अच्छे नंबर मिलेंगे, उन्हें ग्रुप 'बी' और 'सी' की मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा। अगर किसी ने यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो वह मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। इसलिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 देना जरूरी है। भर्ती की प्रक्रिया इस तरह होगी:
-
पीईटी परीक्षा में पास होना
-
मुख्य परीक्षा देना
-
साक्षात्कार या कौशल परीक्षा (अगर हो)
-
दस्तावेज़ जांच करना
UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को निर्धारित है। आमतौर पर, परीक्षा से लगभग 10-15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इसलिए, एडमिट कार्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
UP Polytechnic Even Semester मार्कशीट PDF
PET स्कोरकार्ड कितने साल तक मान्य होता है?
सरकार ने PET (Preliminary Eligibility Test) से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब PET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड तीन वर्षों तक मान्य रहेगा। इसका मतलब यह है कि एक बार PET परीक्षा पास करने के बाद, अभ्यर्थी अगले तीन सालों तक ग्रुप-C स्तर की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र रहेंगे।
पहले यह वैधता केवल एक वर्ष तक ही सीमित थी, जिससे उम्मीदवारों को हर साल परीक्षा में बैठना पड़ता था।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.