This is an archived article last updated on Jul 15, 2025. The information may be outdated.

UP TGT Admit Card 2025: यूपी टीजीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, upsessb.pariksha.nic.in पर कब जारी होंगे, जानें

Last Updated: Jul 15, 2025, 17:36 IST

UP TGT Admit Card 2025: यूपी टीजीटी परीक्षा 21 और 22 जुलाई 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया जाएगा, उम्मीदवार इसे upsessb.pariksha.nic.in वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि UPSESSB TGT एडमिट कार्ड कब जारी होगा और उसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

UP TGT Admit Card 2025
UP TGT Admit Card 2025

UP TGT 2025 Exam Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), इलाहाबाद जल्द ही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जैसे ही एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होगा, इस लेख में हम परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।

UPSSSC PET Exam Date 2025 OUT

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।

UP TGT Admit Card: UPSESSB टीजीटी एडमिट कार्ड 2025

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी टीजीटी परीक्षा 21 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं। बोर्ड एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी किसी भी उम्मीदवार को डाक से नहीं भेजेगा।परीक्षा तिथि या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में यदि कोई बदलाव होता है, तो उसकी सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।

यूपी में टीचर के 7666 पदों पर निकली भर्ती

UP TGT Exam Date 2025: कब होगी यूपी टीजीटी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा आयोजित UP TGT परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 21 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। 

UP TGT Admit Card 2025 Download Kaise Kare?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएँ ।

  • होमपेज पर “TGT Admit Card” या “Hall Ticket” लिंक ढूँढें।

  • लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पेज पर दें: Registration Numbe, Date of Birth और Security Code (captcha)।

  • “Submit” पर क्लिक करें जिससे आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और साफ़ प्रिंट आउट लें — इस पर फोटो, परीक्षा केंद्र, समय, निर्देश आदि होंगे।

UP TGT Exam Pattern 2025: यूपी टीजीटी परीक्षा पैटर्न

UP TGT परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए एग्जाम पैटर्न को देख सकते हैं।

परीक्षा प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
कुल प्रश्न 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
प्रत्येक प्रश्न के अंक 4 अंक
कुल अंक 500 अंक
समय सीमा 2 घंटे (120 मिनट)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 15, 2025, 17:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News