This is an archived article last updated on Jul 28, 2025. The information may be outdated.

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: यूपी में टीचर के 7666 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

Last Updated: Jul 28, 2025, 16:49 IST

UP LT Grade Teacher Bharti 2025: यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 7466 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2025 है। भर्ती से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

UPPSC LT Grade Teacher Bharti 2025
UPPSC LT Grade Teacher Bharti 2025

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 15 जुलाई 2025 को रोजगार समाचार पत्र में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त सूचना जारी की है। इसके तहत 4860 पद पुरुष उम्मीदवारों, 2525 पद महिला उम्मीदवारों, और 81 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर शुरू होगी, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 है। विस्तृत अधिसूचना उसी दिन जारी की जाएगी, जिसमें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स देखने की सलाह दी जाती है ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो।

यहां देखें: UPPSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन, 7666 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर करें आवेदन

Also Read: 

UP LT Grade Teacher Bharti 2025 Notification OUT: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती हाइलाइट्स

संक्षिप्त यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक अधिसूचना 2025 जारी कर दी गई है, जबकि विस्तृत अधिसूचना 28 जुलाई 2025 को जारी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

संगठन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)

भर्ती का नाम

एलटी ग्रेड शिक्षक

पद संख्या

7466 पद

परीक्षा का प्रकार

ऑनलाइन

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

कार्यस्थल

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीयता

भारतीय

आधिकारिक वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में कुल 7466 पद भरे जाएंगे, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4860, महिला उम्मीदवारों के लिए 2525 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 81 पद शामिल हैं। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षक पदों को भरना है।

श्रेणी

रिक्त पदों की संख्या

महिला

2525

पुरुष

4860

दिव्यांग (PwD)

81

कुल

7466

UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा क्या है?

यूपी टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। यूपी सरकार के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में आवश्यकतानुसार छूट भी दी जाएगी।

UPPSC Teacher Vacancy 2025 Educational qualification: शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती के लिए बीएड डिग्रीधारक ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बार कुछ विषयों में बीएड डिग्री से छूट भी दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करके देखें।

bharti teacher up

UPPSC Teacher Bharti 2025: चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क

यूपी एलटी ग्रेड टीचर पदों की भर्ती लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा) के आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 125 रुपये देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

UP LT Grade Teacher Salary

चयनित उम्मीदवारों को लगभग 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, जिसमें 4,800 रुपये का ग्रेड पे (7वें वेतन आयोग के अनुसार) शामिल है। इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) सहित अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। वेतन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना देखें।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 28, 2025, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News