UPSSSC PET Ka Form 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 अगस्त 2023 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं,उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए,आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 में उपस्थित होना होगा।
हमने इस लेख में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अधिसूचना पीडीएफ, महत्वपूर्ण तिथियां, वैकेंसी, पात्रता, चयन प्रक्रिया आदि शामिल किए हैं।
UPSSSC PET 2023 अधिसूचना PDF (डाउनलोड लिंक) |
UPSSSC PET 2023 Exam हाइलाइट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 (UPSSSC PET 2023) की अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जारी करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना के साथ शुरू होगी। आपको बता दें कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा फॉर्म के बारे में सभी जानकारी यहां देखें।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा फॉर्म | |
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 |
परीक्षा का उद्देश्य | ग्रुप "बी" एवं "सी" पदों पर भर्ती हेतु |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | 1 अगस्त 2023 |
आवेदन तिथियां | 1 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 |
नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC PET 2023 के लिए पात्रता मानदंड
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा तय की गई आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी होंगी। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 पात्रता मानदंड यहां देखें:
UPSSSC PET 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा या डिग्री भी होनी चाहिए।
UPSSSC PET 2023 के लिए आयु सीमा
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSSSC PET 2023 आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क यहां देखें।
वर्ग | आवेदन शुल्क | प्रोसेसिंग फीस | कुल आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | 160 रुपये | 25 रुपये | 185 रुपये |
एससी/एसटी | 70 रुपये | 25 रुपये | 95 रुपये |
शारीरिक रूप से विकलांग | शून्य | 25 रुपये | 25 रुपये |
UPSSSC PET 2023 की चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- पीईटी लिखित परीक्षा में मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स
- संबंधित पद की मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार,कौशल परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation