UPSSSC PET Result 2024: यूपी पीईटी परिणाम 2024 आज 29 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी। यूपी पीईटी परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और कट ऑफ अंक आदि शामिल हैं। यूपी पीईटी 2024 के कट ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। UPSSSC PET 2024 स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपी पीईटी रिजल्ट का करीब 20 लाख अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है।
UP PET Result Link | क्लिक करें |
UP PET Result 2024 Date: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 रिजल्ट
रिजल्ट से पहले आयोग ने पीईटी की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की थी। अब इसी के आधार पर यूपी पीईटी का रिजल्ट जारी किया गया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए सरकारी रिजल्ट के बारे में सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देखें:
UPSSSC PET परिणाम 2023 का अवलोकन | |
परीक्षा संचालन निकाय का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2023 |
वर्ग | रिजल्ट |
स्थिति | रिलीज |
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा तिथि | 28 और 29 अक्टूबर 2023 |
यूपी पीईटी परिणाम 2023 | 29 जनवरी 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upsssc.gov.in |
UP PET Cut Off Marks 2024: यूपीएसएसएससी पीईटी कट ऑफ
आप जनवरी 2024 में अपना यूपी पीईटी 2024 परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई।
वर्ग | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
सामान्य | 75 से 80 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 70 से 75 |
अनुसूचित जाति | 65 से 70 |
अनुसूचित जनजाति | 60 से 65 |
ईडब्ल्यूएस | 70 से 75 |
यूपी पीईटी 2024 स्कोरकार्ड
यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोरकार्ड 2024 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किया गया है। यह स्कोरकार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया है जिन्होंने 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित UPSSSC PET परीक्षा में भाग लिया था। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, अंक, कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण शामिल है।
कैसे डाउनलोड करें UP PET Result 2024?
यूपी पीईटी 2024 का परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "यूपी पीईटी रिजल्ट 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉग इन करें।
- अपना यूपी पीईटी 2023 परिणाम देखें।
अगर आपको रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0522-2230001 पर संपर्क कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation