WBBSE Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट wbresults.nic.in पर जारी, ये रहा Direct Link
WB Madhyamik Result 2026 OUT: West Bengal Board of Secondary Education ने आज सुबह 9:30 बजे आयोजित आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माध्यमिक परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स wbresults.nic.in और WBBSE Portal पर जाकर अपना कक्षा 10 का स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
WB Madhyamik Result 2026 OUT: West Bengal Board of Secondary Education ने शुक्रवार, 8 मई को माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सुबह 9:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। छात्र सुबह 10:15 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स wbresults.nic.in और WBBSE Official Website पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, WB माध्यमिक 10वीं का रिजल्ट 2026 मोबाइल ऐप्स iResults, Madhyamik Results और Edutips App पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
अभिरूप भद्रा ने 698 अंक हासिल कर 99.71% के साथ इस साल टॉप रैंक प्राप्त किया है। वे अकेले छात्र हैं जिन्होंने रैंक 1 हासिल की। अभिरूप उत्तर दिनाजपुर के शारदा मंदिर स्कूल के छात्र हैं। कोलकाता में 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 92% से अधिक रहा है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट घोषणा के दौरान दी। माध्यमिक 2026 परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.83% रहा, जो पिछले साल के 86.5% से थोड़ा अधिक है।
कालिम्पोंग ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां 95% से अधिक छात्र पास हुए। इस साल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगभग 52,000 शिक्षकों की मदद ली गई। कुल 9,59,753 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 9,01,724 नियमित छात्र, 50,798 कांटिन्यूइंग और 1,231 कंपार्टमेंटल छात्र शामिल थे।
WB MADHYAMIK Result 2026 Official Website List
सभी छात्र रिजल्ट चेक करने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकिबिना किसी देरी के आप अपना परिणाम देख सकें। छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
-
wbresults.nic.in
-
wbbse.wb.gov.in
WB MADHYAMIK Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर “WBBSE Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एडमिट में दिया अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट कर लें।
छात्र ध्यान दें कि ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
SMS से WB माध्यमिक रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से दिक्कत हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
-
अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें।
-
टाइप करें: WB 10 और फिर अपना रोल नंबर लिखें।
-
इसे WBBSE के आधिकारिक नंबर 56070, 56263 या 5676750 पर भेज दें।
-
कुछ ही देर में WB कक्षा 10 का रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगा।
यह तरीका खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जिन्हें रिजल्ट वाले दिन इंटरनेट की समस्या होती है।
मोबाइल ऐप से WB कक्षा 10 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
छात्र मोबाइल ऐप के जरिए भी WB माध्यमिक रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।
-
Google Play Store से WB माध्यमिक रिजल्ट ऐप डाउनलोड करें।
-
ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे खोलें।
-
अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका कक्षा 10 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें।
मोबाइल ऐप्स पर रिजल्ट अक्सर जल्दी खुल जाता है, जिससे छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
DigiLocker से WBBSE माध्यमिक 10वीं स्कोरकार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें
-
सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें।
-
अपने अकाउंट में लॉगिन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो पहले नया अकाउंट बनाएं।
-
होमपेज पर WBBSE Madhyamik 10th Scorecard PDF लिंक खोजें।
-
उस लिंक पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
-
इसके बाद WBBSE माध्यमिक 10वीं का स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
-
स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करके सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.