यहां पर भारत के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित क्विज दिए गए हैं. यह क्विज 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2012 के मध्य के हैं. जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है. जो SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. वर्ष 2011 के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से निम्नलिखित में से किसे सम्मानित किया गया? यह सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 31 अक्टूबर 2012 को प्रदान किया.
a. जावेद अख्तर
b. गुलजार
c. ए आर रहमान
d. बेअंत सिंह
Answer: (b) गुलजार
2. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भारत के राजदूत पवन वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह किस देश में भारत के राजदूत नियुक्त थे?
a. भूटान
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. कंबोडिया
Answer: (a) भूटान
3. पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन नायडू की आध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सड़क दुर्घटना में 2 नवंबर 2012 को निधन हो गया. निम्नलिखित में से कौन सा कथन उनके संदर्भ में सही नहीं है?
a. वह तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता थे.
b. वह पिछडी जाति से संबंधित थे.
c. येरन नायडू पेशे से अधिवक्ता थे.
d. वह कांग्रेस पार्टी के नेता थे.
Answer: (d) वह कांग्रेस पार्टी के नेता थे.
4. वर्ष 2012 के लिए जापान इन्टरनेशनल ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) प्रेजिडेंट पुरस्कार से निम्नलिखित में से किसे सम्मानित किया गया? यह सम्मान 29 अक्टूबर 2012 को प्रदान किया गया.
a. दिल्ली मेट्रो रेल निगम
b. भारतीय रेलवे
c. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
d. एचडीएफसी बैंक
Answer: (a) दिल्ली मेट्रो रेल निगम
5. टाइम मैगजीन ग्रुप की पत्रिका पीपुल्स ने निम्नलिखित में से किस भारतीय को पीपुल्स हीरो सम्मान से सम्मानित किया? यह जानकारी 31 अक्टूबर 2012 को दी गई.
a. नीतीश कुमार
b. जयराम नरेश
c. आनंद कुमार
d. राहुल गांधी
Answer: (c) आनंद कुमार
Comments
All Comments (0)
Join the conversation