इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में भारतीय अर्थव्यवस्था, राज्यों से संबंधित, राष्ट्रीय समाचार, खेल-कूद, विज्ञान व व्यक्तित्व आदि से संबंधित ऐसे प्रश्न होते हैं, जिनका भारत से संबंध है. इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. जनवरी 2012 के इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप भारत में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. गोआ के 84 वर्षीय एंथोनी गोंजाल्विस का पणजी में 18 जनवरी 2012 को निधन हो गया. इनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
a. फिल्म निर्माण
b. वायलिन वादन
c. साहित्य
d. समाजसेवा
Answer: (b) वायलिन वादन
2. मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय लता मंगेशकर अवार्ड 2010-11 के के लिए किसका चयन किया गया? इनके चयन की घोषणा मध्यप्रदेश सरकार ने 19 जनवरी 2012 को की.
a. नौशाद
b. किशोर कुमार
c. राजेश रोशन
d. आशा भोंसले
Answer: (c) राजेश रोशन
3. विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में नए अभिनव-महिलाओं की भूमिका विषय के साथ 99वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस 2-7 जनवरी 2012 के मध्य कहां आयोजित की गई?
a. भुनेश्वर (उडीसा)
b. चंडीगढ़ (पंजाब)
c. भोपाल (मध्यप्रदेश)
d. लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
Answer: (a) भुनेश्वर (उडीसा)
4. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने भारत के प्रथम महिला तकनीक विश्वविद्यालय के निर्माण संबंधी प्रारूप की मंजूरी 16 जनवरी 2012 को प्रदान की? इसी मंजूरी के साथ वह भारत का ऐसा प्रथम राज्य बन गया जहां महिलाओं के लिए अलग तकनीक विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है.
a. आंध्रप्रदेश
b. पंजाब
c. दिल्ली
d. केरल
Answer: (c) दिल्ली
5. 5वां रामनाथ गोयनका जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2011 किसे दिया गया? पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले रामनाथ गोयनका एक्सिलेंस जर्नलिज्म अवार्ड्स का आयोजन 16 जनवरी 2012 को किया गया.
a. उदयन मुखर्जी
b. जे गोपीकृष्णन
c. a और b दोनों को संयुक्त रूप से
d. उपरोक्त में से किसी को नहीं
Answer: (c) a और b दोनों को संयुक्त रूप से
Comments
All Comments (0)
Join the conversation